Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सांसद हिमाद्री सिंह बनी महिला मोर्चा की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने दी बधाई*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

सांसद हिमाद्री सिंह बनी महिला मोर्चा की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सहमति से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के द्वारा 15 अगस्त 2021 को किया गया जिसमें शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद अनूपपुर जिला निवासी हिमाद्री सिंह को प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए

उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा हिमाद्री सिंह के महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से महिला मोर्चा और सशक्त होगी और महिलाओं के अधिकार की बात ऊपर तक पहुंचेगी।हिमाद्री सिंह सांसद की गरिमा को सुशोभित कर रही हैं और उन्हें एक नई जिम्मेदारी संगठन द्वारा जो दी गई है वह शहडोल संभाग सहित अनूपपुर जिले में लाभकारी सिद्ध होगा उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी

Related Articles

Back to top button