*तहसील जैतहरी,में अंशन स्थल में पहुचे पूर्व बिधायक श्री रामलाल रौतेल अंशनकारियो से जाना हाल-चाल —- जुगुल राठौर*
तहसील जैतहरी जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

जैतहरी,अंशन स्थल में पहुचे पूर्व बिधायक श्री रामलाल रौतेल अंशनकारियो से जाना हाल-चाल —- जुगुल राठौर ।
किसान विरोधी काला कानून के विरोध में संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू एवं मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर के आह्वान पर विगत 20 जनवरी से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल बस स्टैंड जैतहरी में जारी है ।
आज अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल का 35 वा दिन है ।
आज क्रमिक भूख हड़ताल में साथी शंकर लाल राठौर , मोहन राठौर एवं नागेश्वर राठौर बैठे हैं ।
अनशन स्थल पर आज अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री रामलाल रौतेल जी पहुंचे और अनशन कारियों एवं उनके प्रतिनिधियों से हालचाल जाना ।
आंदोलन के समर्थन के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नीतिगत विरोध का समर्थन नहीं है बाकी स्थानीय समस्याओं से संबंधित मांगों का समर्थन करते हैं ।
उल्लेखनीय है कि मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी के प्रबंधन द्वारा प्रभावित खातेदारों को पुनर्वास के शर्तों के अनुसार नौकरी नहीं दिया जा रहा है ।
लंबे समय से किसानों के द्वारा संघर्ष की जा रही है किंतु मध्य प्रदेश के सरकार व उसके तंत्र एवं मोजर बेयर पावर प्लांट के प्रबंधन किसानों के जायज मांगों का अनसुनी कर रहे हैं। विगत नवंबर माह से प्रभावित काश्तकारों के पेंशन डेयरी का लाभांश एवं भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है । साथ ही मार्च 2020 में न्यायालय कलेक्टर के द्वारा पारित आदेश के संबंध में भी प्रबंधन गंभीर नहीं है ।

उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष कामरेड जुगल किशोर राठौर ने देते हुए बताया कि यदि सरकार जिला प्रशासन एवं प्रबंधन के द्वारा किसान मजदूर के जायज मांगों पर समय रहते विचार किया जाकर निराकरण नहीं किया जाता है तो आंदोलन को तेज करेंगे ।
*देखिए जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट*




