Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*डॉ. सतेन्द्र सिंह ने स्वाधीनता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर जिलेवासियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ दी है*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल / दिन शनिवार दिनांक 14 अगस्त 2021 को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने स्वाधीनता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर जिलेवासियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश, प्रदेश जिले की खुशहाली और उन्नति की कामना की है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस युवाओं के लिए स्वाधीनता के गौरव को महसूस करने का दिन है।

उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान के महान आदर्श प्रस्तुत किए। उनके बलिदान के बल पर ही हम सब आज एक स्वाधीन देश के निवासी हैं।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आधुनिक भारत का निर्माण हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों की नींव पर ही हो रहा है। अमर-सेनानियों के बलिदान और त्याग के बल पर हमें यह पुनीत दिन देखने का अवसर मिला है। उनका पुण्य स्मरण करना हम सबका नैतिक कर्त्तव्य है।

Related Articles

Back to top button