Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उसके अनुषांगिक संगठनों के द्वारा 9 अगस्त को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा*

सिंगरौली जिला मध्यप्रदेश

9 अगस्त को भारत बचाओ आंदोलन

सीपी,आई
सिंगरौली बैढ़न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उसके अनुषांगिक संगठनों के द्वारा 9 अगस्त को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा

ओक आंदोलन में निम्नलिखित मांगे होंगी

केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार देश की खेती – रोजगार , शिक्षा स्वास्थ्य को बर्बादी की गर्त में धकेल रही है । देश के संविधान को कमजोर कर रही है तथा लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन कर रही है । देश का किसान पिछले 8 महीनों से आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है । देश का मजदूर एवं कर्मचारी सरकारी विभागों को बचाने के लिए लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं । देश का युवा रोजगार की तलाश में दर – दर भटक रहा है । ऐसे हालात में मेहनतकश जनता के लिए संघर्ष की एकमात्र रास्ता है । 9 अगस्त का दिन ऐतिहासिक दिन है , जिस दिन आजादी के परवानों ने नारा दिया था ‘ अंग्रेजो भारत छोड़ो ‘ । इस बार किसानों – मजदूरों ने 9 अगस्त को भारत बचाओ ‘ का आह्वान किया है । इसलिए 9 अगस्त को पूरे देश में अपनी मांग – मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है । अतः हम सभी मजदूर , किसान , कर्मचारी भाई – बहनों , युवाओं व जनता के तमाम मेहनतकश हिस्सों से इस अभियान को सफल बनाने व 9 अगस्त को फतेहाबाद में जिला स्तर पर होने वाले प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर भाग लेने की अपील करते हैं । : – 1. खेती विरोधी तीनों काले कृषि कानून वापस लो । फसल की सरकारी खरीद की कानूनी गारंटी हो । 2. मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड रद्द हों , न्यूनतम वेतन 24000 रूपये हो । वेतन कटौती व छंटनी बंद हो । 3. सरकारी विभागों व सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बन्द हो , बिजली बिल 2020 वापस हो । 4. मनरेगा में काम मिले व न्यूनतम मजदूर 600 रुपये प्रतिदिन हो । इसका शहरों में विस्तार हो । 5. सभी निर्माण मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन हो , श्रमिकों को सभी लाभ व सुविधाएं दो । 6. सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत हो और कोरोना का सभी का टीकाकरण फ्री हो । 7. सरकारी विभागों में स्थाई भर्ती करो । स्कीम वर्कर , कच्चे , ठेका व आऊटसोर्स पर लगे कर्मचारी स्थाई हो । 8. सभी को खाद्य सुरक्षा के दायरे में लाया जाए । महामारी की अवधि तक प्रति व्यक्ति

10 किलो अनाज व अन्य खाद्य वस्तुएं फ्री मिले । गैर आयकरदाता परिवारों को 7500 रुपये महीना नगद दिया जाए ।

9. आवश्यक वस्तुओं , पेट्रोल – डीजल व गैस की कीमतों की वृद्धि वापस लो । स्थानीय मागे :

1. बरसात से बर्बाद फसलों ( नरमा , कपास , सब्जियां , धान आदि ) की तुरन्त गिरदावरी करवाकर मुआवजा दो ।

2. बरसात से गिरे मकानों , पशुधन एवं जान – माल के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दो ।

3. स्वीकृत ट्यूब्बैल बिजली कनैक्शन अनावश्यक शर्तों को हटाकर तुरन्त दिए जाएं ।

4. शहरों एवं गांवों में बरसाती पानी की निकासी का फौरी प्रबन्ध एवं स्थाई समाधान करो ।

5. मच्छरमार दवाईयों का छिड़काव एवं सरकारी हस्पतालों में ईलाज का पूरा प्रबंध करो ।

6. मनरेगा में मांगने पर काम और किए गए काम की समय पर पूरी दिहाड़ी का प्रबंध करो तथा मनरेगा में गड़बड़ी पर तुरंत सख्त कार्यवाही करो ।

7. वंचित परिवारों को खाद्य सुरक्षा के दायरे में शामिल करो एवं डिपुओं पर पूरा राशन दो ।

8. सभी वंचित लाभपात्रों की बुढ़ापा , विधवा एवं विकलांग पेंशन बनाओ ।

9. परियोजना वर्करों ( मिड डे मील , आशा वर्करों ) का बकाया मानदेय दिया जाए तथा सफाई कर्मचारियों से बेगार प्रथा पर रोक लगे व कोरोना सुरक्षा किट जारी की जाए ।

10. निर्माण मजदूरों को श्रम कल्याण की सुविधाएं लागू करो तथा अनावश्यक शर्ते हटाकर राहत प्रदान करो ।

11. पशुओं को बिमारी से बचाने के लिए मुहंखुर के इन्जेकशन लगाओ ।

Related Articles

Back to top button