*जिला कलेक्टर एंव दंडाधिकारी ने जिले मे स्कूल खोलने की नयी गाईड लाईन की गई जारी*
उमारिया जिला मध्यप्रदेश

जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया
समाचार
कलेक्टर एंव जिला दंडाधिकारी ने जिले मे स्कूल खोलने की नयी गाईड लाईन जारी की
उमरिया 30 जुलाई – मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जिले में 26 जुलाई 2021 से विद्यालयों में छात्रों की भौतिक उपस्थिति के साथ पठन-पाठन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन एतद द्वारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के लिए दिये गये निर्देशानुसार जिले में कोविड- 19 संक्रमण की दर में कमी को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना कफ्यू के प्रतिबंधों के संबंध में नवीन दिशा निर्देश जारी किया जाना है। जिसमें समयाभाव के कारण सार्वजनिक रूप से कारण बताने हेतु जन सामान्य को सूचना देकर प्राप्त आपत्तियों को सुना जाना संभव प्रतीत नहीं होता है। ऐसी दशा में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 (2) (पअ) तथा (अ) एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 की उपधारा 12) के अंतर्गत एक पक्षीय रूप से आदेश पारित करने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर एंव जिला दंडाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने जिले मे स्कूल खोलने की नयी गाईड लाईन जारी की है। जारी आदेश में समस्त शासकीय प्राथमिक माध्यमिक , हाई , हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टॉफ शत-प्रतिशत उपस्थित होंगे। विद्यालयों को अत्यन्त सावधानी पूर्वक प्रारंभ किया जाना है।
शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समस्त शिक्षकों , कर्मचारियों का प्राथकिता के आधार पर वेक्सिनेशन कराया जाए। वेक्सिनेशन की कार्यवाही अभियान के रूप में एक नियम समय सीमा में पूर्ण की जाए।
पालकों की लिखित सहमति से ही विद्यार्थी विद्यालय में उपस्थित होगें।
विद्यालयों को प्रारंभ करने हेतु कैलेण्डर 30 जुलाई 2021 से कक्षा 11वीं एवं 12वीं ( सप्ताह में 02 दिवस) कक्षा 12वीं के लिए सोमवार एवं गुरूवार तथा कक्षा 11वीं के लिए मंगलवार एवं शुक्रवार दिन नियत किया जाता है। विद्यालय 50 प्रतिशत प्रतिशत उपस्थिति के साथ चलेंगे व 05 अगस्त 2021 से कक्षा 09वीं से 12वीं तक कक्षा 12वीं के लिए सोमवार एवं गुरूवार तथा कक्षा 11वीं के लिए मंगलवार एवं शुक्रवार दिन नियत किया जाता है। कक्षा 10 के जिला विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों को इस रीति से विद्यालय में आमंत्रित कर सकेगा कि विद्यालय की आधारभूत संरचना अनुसार कक्षा में विद्यार्थियों के बैठने की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक न हो।
संस्था प्रमुख विद्यालय की क्षमता अनुसार आवश्यक निर्णय लेगें ताकि कोविड़ 19 हेतु नियत प्रोटोकाल का पालन हो सके। बुधवार एवं कक्षा 09 के लिए शनिवार नियत किया जाता है। विद्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही चलेंगे। स. ऑनलाईन कक्षाओं का संचालन भी जारी रहेगा।
विद्यालय में प्रार्थना सभा, स्वीमिंग पूल इत्यादि गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी स्थिति में विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित न हो इस। यदि विद्यालय द्वारा परिवहन का प्रबंध किया जा रहा है तो बसों ध् अन्य परिवहन वाहनों में समुचित भौतिक दूरी सुनिश्चित करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता से चलाई जायेगी और बसों अन्य परिवहन वाहनों का 01 प्रतिशत सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के उपयोग से सेनेटाइजेशन किया जायेगा।
. कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थीयों के छात्रावास भी 30 जुलाई 2021 से प्रारंभ किये जा सकें। छात्रावास में छात्रों के आगमन से पूर्व नियत कोविड़ 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवश्यक तैयारियां की जाये, एवं प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा छात्रावास में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी का टीकाकरण अनिवार्य होगा। छात्रावास के सेनेटाइजेशन एवं बाथरूम इत्यादि की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। कक्षा 12वीं के लिए दिनांक 05 अगस्त 2021 से कोचिंग प्रारंभ की जा सकेगी कोचिंग संस्थान में कार्यरत समस्त शिक्षकों एवं स्टॉफ हेतु वेक्सिनेशन अनिवार्य होगा। कोचिग संस्थानों को सेनेटाईजेशन एवं बाथरूम इत्यादि की साफ-साफई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कोचिंग संचालन में भी नियत कोविड़-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। स्थानीय प्रशासन कोचिंग संस्थानों के संचालन के नियमित रूप से इस बात की जांच करेगा की उक्त संस्थानों द्वारा कोविड़ 19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए स्वारण एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी, गाईड लाईन (संलग्न) का पालन अनिवार्य होगा। यह सुनिश्चित करेगे की समस्त स्टॉफ का कोविद प्रतिरोधक टीकाकरण हो गया हो। यदि स्टॉप के किसी सदस्य द्वारा टीका नहीं लगवा गया हो तो तुरंत टीका लगवाने हेतु निर्देशित किया जायें पालन न करने पर अनुशासनामक कार्यवाही कि जायें 12 अधीक्षक समय-समय पर छात्रों तथा स्टॉफ का रेण्डम कोविड-19 का टेस्ट करायें। उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये तथा उल्लंघन की दशा में आई.पी.सी. की धारा 188 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 80 तथा महामारी अधिनियम 1897 की धारा 2 के प्रावधानों के तहत एफआईआर की जावेगी।
क्र0550
मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत जिले में चार व्यक्तियों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
उमरिया 30 जुलाई – प्रदेश सरकार द्वारा कोविड 19 संक्रमण के कारण राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उमरिया जिले में मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत चार प्रभावित परिवारो के आश्रितों को नियुक्ति दी गई है। स्व0 विनोद कुमार शुक्ला सहायक शिक्षक के आश्रित अतुल कुमार शुक्ला वार्ड नंबर 12 गौतम मोहल्ला चंदिया जिला उमरिया को शासकीय उमावि चंदिया में प्रयोग शाला शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है।
स्व0 अशोक कुमार द्विवेदी प्राथमिक शिक्षक की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उनके आश्रित अराधना द्विवेदी निवासी हनुमान मंदिर मानपुर तहसील मानपुर जिला उमरिया को शा0 हाई स्कूल देवरी जिला उमरिया मंे प्रयोगशाला शिक्षक पर नियुक्ति की गई है। इसी तरह स्व0 गिरजा ंिसंह प्राथ0 शिक्षक की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उनके आश्रित विकास कुमार सिंह गोंड ग्राम करौदी टोला पोस्ट बिजौरी तहसील मानपुर जिला उमरिया को शा उमावि बिजौरी जिला उमरिया में प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति की गई है। स्व0 रमाकांत मिश्रा मा0 शिक्षक मा0 शाला कुरावर जिला उमरिया की कोविड संक्रमण से मृत्यु होने पर उनके आश्रित शिवानी मिश्रा वार्ड नंबर 32 बलपुरवा विवके नगर शहडोल को शा0 उमावि पाली में प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है।
क्र0551
आरोपियों को दो-दो माह कारावास तथा अर्थदण्ड से किया गया दंडित
उमरिया 30 जुलाई – उप संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व, उमरिया के वन परिक्षेत्र पतौर के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्र बीट बमेरा के कक्ष क्रमांक 189 में 21 मई 2015 को लगभग 12.15 बजे वन गस्ती के दौरान बमेरा डेम टावर से सूचना प्राप्त हुई कि बड़वाही लोडीवाह में आग लगी हुई है। प्राप्त सूचना के आधार पर वनरक्षक एवं अन्य कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। जहां पर मौजूद दो अपराधियों के द्वारा आग लगाते हुए मौके पर पाये जाने के कारण दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल उपरांत आग लगाने के संबंध में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 454 / 8 21 मई 2015 पंजीबद्ध कर चालान क्रमांक 1117 / 2015 4 जून 2015 से दोनों अपराधियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला उमरिया के समक्ष पेश किया गया। अनिल चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमरिया के द्वारा दिनांक 28 जून 2021 को निर्णय पारित किया गया है। जिसमें कमलेश बैगा पिता किमाली बैगा एवं अमृतलाल बैगा पिता मोहनलाल बैगा सा० बड़वाही दोनों अपराधियों को 2-2 माह का कारावास एवं 2000-2000 /- रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया है।
क्र0552
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितंबर को
उमरिया 30 जुलाई – जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बातया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितंबर को आयोजित की गई है। नेशनल लोक अदालत में न्यायिक प्रकरण आपराधिक, सिविल, श्रम, मोटर दुर्घटना, कुटुम्ब न्यायालय के लंबित , प्रीलिटिगेशन के समझौता योग्य प्रीलिटिगेशन के रूप में सभी बैंकों के प्रकरण , नगर पालिका एवं विद्युत प्रकरणों का निराकरण भी किया जाएगां। उन्होने अपील की है कि आयोजित लोक अदालत मे आपसी सुलह समझौता योग्य प्रकरणों का निपटारा कराए।
क्र0553
सुश्री रीना राठौर हुई भारमुक्त
उमरिया 30 जुलाई – मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय, भोपाल का आदेश सुश्री नार मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपरिषद नौरोजाबाद जिला उमरिया का स्थानांतरण सहायक आयुक्त, नगरपालिक निगम, रीवा में किया गया है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने रीना राठौर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपरिषद नौरोजाबाद को आज दिनांक 30.07.2021 पूर्वान्ह में नगरपालिक निगम रीवा में कार्य पर उपस्थित होने हेतु भारमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही शशि कपूर गढ़पाले मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद उमरिया को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपरिषद नौरोजाबाद का प्रभार भी आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
क्र0554
कोरोना वालंटियर्स प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों पर चला रहे निःशुल्क पाठशाला
फोटो 1 2
उमरिया 30 जुलाई -कोरोना वैश्विक महामारी के समय मे भी जन अभियान परिषद से पंजीकृत कोरोना वालंटियर के द्वारा ग्रामीण अंचलों पर बच्चों को निशुल्क शिक्षा निःशुक्ल पाठशाला चला रहे हैं । जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश जिला उमरिया के जिला समंवयक शिव शंकर शर्मा के मार्गदर्शन पर जिले भर में कोरोना वालंटियर चला रहे निःशुल्क पाठशाला। कोरोना वालंटियर हिमांशु तिवारी ने बताते हुए कहा कि हमारे द्वारा प्रतिदिन ग्रामीण अंचलों पर पहुँचकर ग्रामीण बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही एवं साथ सभी बच्चों को पढ़ने की किट भी वितरण किया जाता है। ईश्वर ने कहा है कि ज्ञान बांटने से कम नहीं होता अपितु उसमें वृद्धि होती है। इसलिए हम आप सभी युवा वर्ग से अपील करते हैं कि आप सभी भी अपने आसपास के असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का कार्य करें। शिक्षा प्रदान करते समय युवा हिमांशु तिवारी पारस सिंह परिहार राहुल चंद्रवंशी महेंद्र तिवारी पारस गौतम लक्ष्मी सिंह दुर्गा कोल एवं सभी युवा वर्ग का योगदान रहा।
क्र0555
बीते 24 घंटे में 5.3 मिमी वर्षा दर्ज
उमरिया 30 जुलाई – अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 5.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें बांधवगढ में 7.6 मिमी, मानपुर में 4.8 मिमी तथा पाली में 3.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आज दिनांक तक 514.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें बांधवगढ में 504.1 मिमी, मानपुर में 548 मिमी तथा 491 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि गत वर्ष में 463.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें बांधवगढ में 488.6 मिमी, 440.8 मिमी तथा पाली में 460.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
क्र0556
भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
उमरिया 30 जुलाई – स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में राज्य प्रशिक्षण केन्द्र गांधीनगर भोपाल में राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद यह पहली बैठक थी। श्री परमार ने कार्यकारिणी के सदस्यों को संगठन को एकजुट कर नई दिशा प्रदान करने और संगठन की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास किये जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही श्री परमार ने संगठन की नवीन योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। बैठक के पूर्व श्री परमार ने परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारस चन्द्र जैन ने उपस्थित सभी सदस्यों को स्काउट-गाइड संगठन को नई ऊचाईयाँ प्रदान करने के लिए सकारात्मक प्रयास करने और एक जुट होकर कार्य करने के लिए आव्हान किया। बैठक का संचालन राज्य सचिव श्री अशोक जनवदे ने किया। बैठक में राज्य आयुक्त स्काउट श्री डी.एस. राघव, उपाध्यक्ष श्री आलोक जैन, श्री प्रकाश चित्तौडा, श्रीमती लता गुड्डू बानखेडे, श्रीमती मीना डागोर, श्री विराम जैन, श्रीमती दीपिका बैरागी, श्री रमेश अग्रवाल, श्री तरूण अग्रवाल, श्री ओमप्रकाश गुप्ता, श्री तुकाराम धुर्वे, श्री अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा और राज्य मुख्यालय के पदाधिकारियों सहित जिला एवं संभागों से जिला मुख्य आयुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 557
दाल भंडारण की अधिकतम सीमा निर्धारित फुटकर व्यापारी 5 मीट्रिक टन तो थोक व्यापारी 500 मीट्रिक टन दाल का कर सकेंगे भंडारण – प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई
उमरिया 30 जुलाई – प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि दालों की उचित मूल्य पर उपलब्धता के लिए थोक व्यापारियों के लिए दालों (मूंग डॉलर चना छोड़कर) की भंडारण की अधिकतम सीमा 500 मीट्रिक टन सुनिश्चित की गई है। जबकि खुदरा या फुटकर व्यापारी 5 मीट्रिक टन तक दाल का भंडारण कर सकेंगे। श्री किदवई ने बताया कि यह सीमा 31 अक्टूबर 2021 तक के लिए सुनिश्चित की गई है।
प्रमुख सचिव खाद्य ने बताया कि थोक व्यापारी अधिकतम 500 मेट्रिक टन दालों का भंडारण कर सकेगा। इसमें एक किस्म की दाल अधिकतम 200 मेट्रिक टन तक ही भंडारित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए विधिक इकाइयां को इसकी घोषणा उपभोक्ता मामलों की वेब पोर्टल पर दर्ज कराना होगी। यदि उनके पास धारित स्टॉक सीमा से अधिक होगा तो उन्हें अधिसूचना जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर स्टॉक निर्धारित सीमा में लाना होगा।
प्रमुख सचिव श्री किदवई ने कहा कि सीमा का यह प्रतिबंध आयातित दालों पर लागू नहीं होगा परंतु इसके लिए आयातक को उपभोक्ता मामलों के वेब पोर्टल बिंपदवि.दपब.पद पर दाल के स्टॉक की घोषणा करना होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी को स्टॉक रजिस्टर मेंटेन करना होगा। उपलब्ध स्टॉक को बेचने से व्यापारी मना नहीं कर सकेगा। व्यापारी को अपनी दुकान पर स्टॉक की उपलब्धता संबंधी विवरणिका भी लगाना होगी । कोई भी व्यापारी नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकेगा ऐसा करता पाए जाने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
क्रमांक 558
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टोक्यो ओलिम्पिक में हॉकी टीम की अर्जेन्टीना पर हुई जीत की बधाई दी
इटारसी के विवेक सागर एक गोल दाग कर बने मैच के हीरो
उमरिया 30 जुलाई – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम की अर्जेन्टीना पर हुई जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अर्जेन्टीना पर जीत पर हर भारतीय और प्रदेशवासियों को गर्व है। भारतीय हॉकी टीम में शामिल इटारसी (मध्यप्रदेश) के विवेक सागर पर इटारसी के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी गर्व है। विवेक सागर ने एकमात्र गोल कर देश की टीम को जीत हासिल करवाई। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम क्वार्टर फायनल में पहुँच गई है।
क्रमांक 559
कार्य का भाव उसके परिणामों को प्रभावी बनाता है
दीक्षांत समारोह की तिथि पूर्व निर्धारित की जाए
परीक्षा परिणामों और डिग्री वितरण में विलंब बर्दाश्त नहीं होगा
राज्यपाल श्री पटेल ने कुलपतियों को दिए कड़े निर्देश
उमरिया 30 जुलाई – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि कार्य का भाव उसके परिणामों को प्रभावी बनाता है। कार्य यह सोच कर किए जाने चाहिए कि यदि ऐसा मेरे साथ होता तो मुझे कैसा लगता, यह भाव कार्य में संवेदनशीलता लाता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा, परिणाम, डिग्री देने के कार्यों में देरी के मामलों में विद्यार्थी की भावनाओं और पेंशन प्रकरण में विलंब पर सेवानिवृत्ति के समय हमें कैसा लगेगा, यदि इसे ध्यान में रख कर कार्य किया जाएगा तो कार्य में कभी भी विलंब नहीं होगा। उन्होंने सभी कुलपतियों को हिदायत दी है कि छात्र हित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और देरी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विलंब के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्यपाल श्री पटेल प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों के साथ चर्चा कर रहे थे। चर्चा में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, जीवाजी विश्वविद्यालय, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, विक्रम विश्वविद्यालय, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, महाराजा छत्रसाल, विश्वविद्यालय, महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय और छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि व्यक्ति के कार्य के प्रति भावना बहुत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे बच्चों के भविष्य का विषय है। इस सोच के साथ यदि पर्यावरण संरक्षण पर विचार किया जाएगा तो विषय की गंभीरता स्वतः समझ आएगी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य भी जन- सहभागिता के साथ किया जाए तो परिणाम बहुत प्रभावी होते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि स्कूलों में यदि एक बच्चें को एक पौधे की देख भाल की जिम्मेदारी दी जाती है तो उसमें पौधे के प्रति अपनेपन का भाव आता है। इससे पौधे की देखभाल अच्छी तरह से हो जाती है। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण में बड़े पौधों का चयन किया जाना चाहिए। इससे उनकी देखभाल सरल हो जाती है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह पूर्व निर्धारित तिथि पर अनिवार्यतः आयोजित करने की व्यवस्था हो। उन्होंने तिथि निर्धारण के लिए कुलपतियों को निर्देशित किया कि हर विश्वविद्यालय एक महान विभूति के साथ जुड़ा हुआ है। दीक्षांत समारोह का आयोजन उनके जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंग के अवसर पर आयोजित करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालयों को स्वच्छता के प्रति सजग और सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को ग्रामीण अंचल में जन-जागृति के कार्यों में भी जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अध्यादेशों और अधिनियमों का प्रभावी पालन हो, यह सुनिश्चित करना कुलपतियों का दायित्व है। वित्तीय नियंत्रण को प्रभावी बनाने और ऑडिट और एकॉउनिं्टग के कार्यों में आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ परामर्श की व्यवस्थाएँ भी की जा सकती हैं।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता पर ध्यान केन्द्रित किया जाना चाहिए। प्राध्यापकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए शीघ्र प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। रोजगार मेलों का आयोजन सुनियोजित रणनीति के अनुसार किया जाना चाहिए। मेले में कितने नियोजक आये। नियोजक द्वारा कितनों का चयन रोजगार के लिए किया गया। मेले में शामिल छात्रों की संख्या और नियोजित होने वाले छात्रों का प्रतिशत आदि का विवरण संधारित किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्रों के नियोजको को रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए ताकि छात्रों को घर के निकट ही रोजगार उपलब्ध हो। इसका विवरण भी संधारित किया जाना चाहिए।
बैठक में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों द्वारा विश्वविद्यालय की प्रशासनिक संरचना, शैक्षणिक गतिविधियों शोध, अनुसंधान और नवाचार के कार्यों, विकास के प्रयासों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन, एकेडमिक कैलेंडर, प्रवेश, परीक्षाओं, परिणामों और डिग्री प्रदान करने संबंधी कार्यों, रिक्त और बैकलॉग पदों की पूर्ति के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया।
क्रमांक560
मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री तोमर से मुलाकात
ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन लक्ष्य को बढ़ाने का किया अनुरोध
उमरिया 30 जुलाई – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के उपार्जन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि राज्य में पंजीकृत किसानों द्वारा मूंग की फसल को अधिकाधिक केन्द्र द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया जाय जिससे किसानों को उनकी पैदावार का सही मूल्य मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री से ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए 05 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त का लक्ष्य एवं ग्रीष्मकालीन फसल उड़द के लिए 0.61 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित करने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग का 34020 मीट्रिक टन का अधिकतम उपार्जन करने का लक्ष्य और मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना में मूंग फसल का एक लाख मीट्रिक टन उपार्जन करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस प्रकार मूंग का कुल 1.34 लाख मीट्रिक टन उपार्जन लक्ष्य प्राप्त हुआ है। श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2020-21 में प्रदेश का कुल दलहन उत्पादन 64.94 लाख मीट्रिक टन है, जबकि कुल उपार्जन का लक्ष्य 17.23 लाख मीट्रिक टन होता है। अतः 17.23 लाख मीट्रिक टन उपार्जन किया जाना शेष है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में लगभग 3.2 लाख किसानों द्वारा 12 लाख मीट्रिक टन मूंग उपार्जन के लिए पंजीयन हुआ है। प्रदेश को अबतक 1.34 लाख मीट्रिक टन मूंग उपार्जन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जो अत्यन्त कम है।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री को ध्यानपूर्वक सुना और केन्द्र द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
क्रमांक 561
मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय रसायन, उर्वरक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री मांडविया से मुलाकात
बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइसेस पार्क, कोविड टीकाकरण और यूरिया, डी.ए.पी. के बारे में की चर्चा
उमरिया 30 जुलाई – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख एल. मांडविया से उनके कार्यालय में मुलाकात कर फार्मा क्षेत्र में विस्तार के लिए प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइसेस पार्क की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया। श्री चौहान ने बताया कि 1276 करोड़ रुपये की लागत के बल्क ड्रग पार्क और 193 करोड़ रुपये की लागत के मेडिकल डिवासेस पार्क के प्रस्ताव केन्द्र में स्वीकृति हेतु लम्बित हैं। केन्द्र सरकार द्वारा मूल्यांकन के लिए नियुक्त आई.एफ.सी.आई.ने प्रस्तावों के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि फार्मा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की देश में अग्रणी भूमिका है। इंदौर के नजदीक पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्रों में विकास की अनेक संभावनाएँ हैं।
प्रदेश में इस क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक अधोसंरचना और कुशल श्रमिक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। उपरोक्त प्रस्तावित पार्क के लिए राजधानी भोपाल से लगभग 100 किलोमीटर दूर मोहासा बाबई औद्योगिक क्षेत्र में 2400 एकड़ भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। इसके अलावा लगभग 1500 एकड़ भूमि में उद्योगों की आवश्यकतानुसार अधोसंरचना विकसित की जा चुकी है।
उद्योगों के लिए 4.50 रुपये प्रति यूनिट पर प्रचुर मात्रा में बिजली भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख एल मांडविया से प्रदेश में किये जा रहे कोविड टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा की। श्री चौहान ने बताया कि अभी तक प्रदेश में 46 प्रतिशत जनता को टीकाकरण पहली डोज दी जा चुकी है और लगभग 9 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज दी चुकी है। प्रदेश में चार दिन कोविड का टीकाकरण होता है और शेष दो दिन में अन्य टीकाकरण कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही कोविड की वैक्सीन का शत-प्रतिशत सही इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री से यूरिया और डी.ए.पी. के विषय में भी चर्चा की। उन्होंने अनुरोध किया कि केन्द्र में यूरिया और डी.ए.पी. की लम्बित मांग को शीघ्रातिशीघ्र जारी किया जाय जिससे किसानों को बुआई में किसी प्रकार व्यवधान उत्पन्न न होने पाये। केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया ने मुख्यमंत्री को ध्यानपूर्वक सुना और उनके द्वारा उठाये गये सभी विषयों पर शीघ्रातिशीघ्र हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
क्रमांक562
मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात
’’खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ के लिए भोपाल के चयन पर माना आभार
उमरिया 30 जुलाई – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर ’’खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ का आयोजन मध्यप्रदेश में कराने के लिए सैद्धांतिक सहमति देने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ के आयोजन की औपचारिक घोषणा करने के साथ ही भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में केन्द्रीय सहायता से नवनिर्मित मल्टी परपज हॉल को लोकार्पित करने का भी अनुरोध किया।
श्री चौहान ने बताया कि “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ के आयोजन के लिए चालू वित्त वर्ष में 45 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
श्री चौहान ने कहा कि आयोजन की तैयारी भोपाल में शुरू की जा चुकी है। टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्य लगभग समापन की ओर है। इसमें केन्द्रीय खेल और युवा कार्यक्रम मंत्रालय से सहायता एवं सहयोग की अपेक्षा है। श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को खेल से जुड़े केन्द्र सरकार में लम्बित मध्यप्रदेश के 56.93 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को शीघ्र पारित करने का अनुरोध किया।
इन प्रस्तावों में मुख्यतः इंदौर जिले में बीजल शूटिंग रेंज का निर्माण, शिवपुरी, रतलाम और इंदौर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण, दमोह और आगर मालवा में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के निर्माण के प्रस्ताव है।
केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को ध्यानपूर्वक सुना और मंत्रालय द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
क्रमांक 563
प्रदेश में जुलाई माह में एक करोड़ कोविड टीके लगाने का बना रिकार्ड
पहली डोज लगाने में देश में तीसरे और टीकाकरण में पाँचवें स्थान पर
उमरिया 30 जुलाई – कोविड टीकाकरण में प्रदेश ने जुलाई माह में एक करोड़ एक लाख 34 हजार कोविड टीके लगाने का नया रिकार्ड बनाया। संचालक एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में जुलाई माह में एक करोड़ 3 लाख 12 हजार 444 कोविड टीके लगाये गये। इनमें 77 लाख 16 हजार 191 व्यक्तियों को पहली डोज और 25 लाख 96 हजार 253 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है। टीकाकरण अभियान में 2 करोड़ 45 लाख 63 हजार 181 व्यक्तियों को पहली डोज लगाकर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर और 48 लाख 94 हजार 469 दूसरी डोज लगाकर 9वें स्थान पर है।
क्रमांक 564
प्रधानमंत्री श्री मोदी का ओ.बी.सी. एवं ई.डब्ल्यू.एस को चिकित्सा/दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
उमरिया 30 जुलाई – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को चिकित्सा/दंत चिकित्सा के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आरक्षण दिए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है।
यह हमारे हजारों युवक-युवतियों को प्रतिवर्ष बेहतर अवसर प्रदान करेगा तथा देश में सामाजिक न्याय के क्षेत्र में मानदंड स्थापित करेगा।
केन्द्र सरकार द्वारा चिकित्सा/दंत चिकित्सा के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के ऑल इंडिया कोटे में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण वर्तमान शिक्षा सत्र से दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
क्रमांक 565
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेशनल शूटर श्री नमन पालीवाल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
उमरिया 30 जुलाई – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के नेशनल शूटर श्री नमन पालीवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री नमन पालीवाल अत्यंत प्रतिभाशाली एवं योग्य खिलाड़ी थे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
क्रमांक:566
मण्डी बोर्ड के निर्माण कार्यों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित होगी
उमरिया 30 जुलाई – ेमण्डी बोर्ड अंतर्गत होने वाले समस्त निर्माण कार्यों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड की आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक श्रीमती प्रियंका दास ने मण्डी बोर्ड के कार्यपालन यंत्रियों को उक्त आशय के निर्देश बैठक में दिये।
सुश्री प्रियंका दास ने बैठक में निर्देशित किया कि पोर्टल पर निर्माण कार्य से संबंधित समस्त जानकारियाँ अपलोड की जायें, जिसमें स्थान, क्रियान्वयन एजेंसी का नाम, तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति, कार्य प्रारंभ होने से लेकर कार्य समाप्ति के दिनांक का भी उल्लेख ऑनलाइन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
बैठक में मण्डी बोर्ड भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, खरगोन, उज्जैन, मंदसौर, ग्वालियर, मुरैना, सागर, जबलपुर, सिवनी एवं रीवा के कार्यपालन यंत्री मौजूद थे।
क्रमांक 567
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
राज्यमंत्री श्री परमार ने जारी किया परीक्षा परिणाम
उमरिया 30 जुलाई – स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में कक्षा 12वीं का सिंगल क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम जारी किया।
श्री परमार ने परीक्षा परिणाम में सफलता पाने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी है। श्री परमार ने कहा कि बेस्ट ऑफ फाइव मूल्यांकन पद्धति के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण किया गया है।
परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जिसमे 52.28 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 40.28 प्रतिशत परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 7.43 प्रतिशत परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। शिक्षा विभाग ने छात्रों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर परीक्षा परिणाम तैयार किया है।
श्री परमार ने कहा कि जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है, वे सितंबर माह, 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षा में संपूर्ण विषयों अथवा किसी विषय विशेष की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थी एक अगस्त से 10 अगस्त 2021 तक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करा सकेंगे।
ऐसे परीक्षार्थियों का परीक्षा के आधार पर तैयार परीक्षा परिणाम ही अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 6 लाख 56 हज़ार 148 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं।
इनमें 3 लाख 43 हज़ार 64 (52.28 प्रतिशत) परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2 लाख 64 हज़ार 295 (40.28 प्रतिशत) परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 48 हज़ार 787 (7.43 प्रतिशत) परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार इस वर्ष का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का भी परीक्षा परिणाम हाईस्कूल परीक्षा के आधार पर तैयार किया गया है।
कुल 71 हज़ार 996 स्वाध्यायी परीक्षार्थियों में 19 हज़ार 925 (27.67 प्रतिशत) परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 33 हज़ार 944 (47.14 प्रतिशत) परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 18 हज़ार 126 (25.17 प्रतिशत) परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। अन्य राज्य या बोर्ड के कुल 6 हज़ार 348 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के लिए उनकी 10वीं की अंकसूची का सत्यापन किया जा रहा है।
अंकसूची सत्यापन के बाद इन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जायेगा।
परीक्षा परिणाम के संबंध में छात्रों की शिकायत निवारण के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। यदि किसी छात्र को अंको के संबंध में कोई शिकायत है तो वह एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर बनाए गए विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं आवेदन क्रमांक अंकित कर हाईस्कूल के विषयवार अंक एवं इसके आधार पर मैप किये गये हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विषयों के अंक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
परीक्षार्थियों को दी जा रही अंकसूचियों में यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि है तो परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से तीन माह की अवधि तक उसे ठीक कराने के लिये निःशुल्क व्यवस्था है। तीन माह तक किसी प्रकार का सुधार न कराने वाले छात्र-छात्राओं को बाद में ऐसे सुधार कराने के लिये स-शुल्क आवेदन करना होगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव और अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल श्रीमती रश्मि अरुण शमी, उपाध्यक्ष डॉ. रमा मिश्रा, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत, सचिव श्री उमेश कुमार, मंडल सदस्य श्रीमती धुरपता मर्सकोले, श्रीमती निशा महाराणा, श्री संजय उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक568
उमारिया जिला से ब्यूरो चीफ महेंद्र लोनी की रिपोर्ट




