*मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से किया गया प्रदान*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

किसान खुशहाल देश खुशहाल – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से किया गया प्रदान
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर
शहडोल/23 अक्टूबर 2021/
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत प्रदेश के लगभग 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रूपये प्रदान करने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया और सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजा गया।
जिसमें जिले के 97127 किसानों के खातों में प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की कृषि कार्य में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रत्यनशील है और प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए कृत्य संकल्प है। उन्होंने कहा कि, किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। कृषि के लिए किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें उन्नतशील खेती करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं, बिजली, पानी, उन्नतशील बीज, खाद आदि सभी उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश के किसानों की मेहनत से हमारी फसल में तीगुना इजाफा हुआ है और हमारा प्रदेश 7वीं बार कृषि कर्मण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है यह सब हमारे किसान भाईयों के मेहनत का नतीजा है।
उन्होने कहा कि, सिंचाई क्षमता बढाकर 42 लाख हेक्टर प्रदेश के नदियो को जोड़कर की गई है और इसे 65 लाख हेक्टर तक बढाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समस पर बिजली, सिंचाई के लिए पानी व उन्नतशील बीज, खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराएगी। आज प्रदेश सरकार के प्रयासों से हमारे प्रदेश में 22 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि, आवश्यकता इस बात की है कि हम सौर ऊजा पैनल के माध्यम से सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करें, प्रदेश शासन इस दिशा में सत्त प्रयास कर रहा है यदि कोई किसान 2 मेगावॉट बिजली के लिए सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन करता है
तो उसे बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा और उसकी बिजली शासन क्रय करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनके फसल बीमा योजना एवं राहत राशि प्रदान करने का प्रयास भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नतशील किसान एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से अपनी खेती और अधिक विकसित कर सकते है तथा अपने आर्थिक स्तर का मजबूत कर सकते है। आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा किसान कल्याण योजना का चेक प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया। जिले के एनआईसी कक्ष में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी द्वारा दो किसानों को प्रतीक स्वरूप किसान कल्याण योजना का 2 हजार का चेक प्रदान किया गया।
भोपाल से प्रसारित वर्चुअल कार्यक्रम को स्थानीय एनआईसी कक्ष में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कलेक्टर वंदना वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, उप संचालक कृषि आरपी झारिया, ए.एस.लार प्रदीप मोंगरे एवं जिले के किसान उपस्थित रहे।