*एकलव्य की छात्रा कुमारी नीलम देवी का आकांक्षा योजना के लिए किया गया चयन*
जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश
एकलव्य की छात्रा कुमारी नीलम देवी का आकांक्षा योजना के लिए चयन
संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से
अनूपपुर / आदिम जाति कल्याण विभाग योजना द्वारा मेधावी छात्रों के लिए प्रारंभ की गई आकांक्षा योजना के अंतर्गत कोचिंग केंद्र जबलपुर में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर के कक्षा 12वीं गणित संकाय के छात्रा कुमारी नीलम देवी आत्मा श्री मनोहर सिंह खुटाटोला जैतहरी जिला अनूपपुर का चयन मेरिट के आधार पर हुआ जहां छात्रा कुमारी नीलम देवी के चयन पर प्राचार्य के. एन. ओझा एवं कक्षा अध्यापिका निष्ठा अग्रवाल ने बताया कि छात्रा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में अध्यनरत है और प्रदेश स्तर पर मेरिट के आधार पर उसका इस योजना के अंतर्गत चयन हुआ है जहां आदिम जाति कल्याण विभाग योजना अंतर्गत आदिवासी छात्र छात्राओं को जेईई की परीक्षा की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है एवं रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था की जाती है संस्था के सभी शिक्षक व संस्था प्रधान ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा बधाई दी ।




