*शासकीय हाई स्कूल चोरगर्ड़ी में बहत्तर साल से खुली हुई स्कूल लेकिन आज भी सड़क के लिए तरश रहे बच्चे*
जिला सीधी मध्य-प्रदेश

शासकीय हाई स्कूल चोर्गड़ी बहत्तर साल खुले होने पर भी सड़क के लिए तरश रहे बच्चे
सीधी जिले के विकासखंड रामपुर नैकिन के अन्तर्गत शास हाई स्कूल चोरगड़ी बीते 72 सालो से बनी है लेकिन स्कूल जाने के लिए आज तक सड़क के लिए बच्चे तरस रहे हैं
ननिहाल बच्चों को बरसात में कीचड़ से चलकर जाना पड़ता है अगर ज्यादा बारिश हुई तो खेतों में पानी भर जाता है तो पानी में भीग कर अपने स्कूल जाते है ननिहाल बच्चों को स्कूल आने जाने में पानी एवम् कीचड़ का भय बना रहता है जिससे स्कूल जाने परेशानियों का सामना करना पड़ता है
अभिभावकों का कथन है कि हमारे गांव में स्कूल होने के बाद भी स्कूल जाने के लिए सड़क ना होने की वजह से बच्चों को स्कूल में भेजने से डर सा लगता है और दूसरी जगह नाम लिखना पड़ता है
क्योंकि स्कूल आने जाने बच्चों को कीचड़ एवम् पानी से हिल कर जाना पड़ता है जिससे बच्चों के प्रति भय बना रहता है
प्राचार्य का कथन
हमारा गांव चोरगड़ि काफी बड़ा गांव है सड़क की सुविधा ना होने की वजह से अभिभावक अपने बच्चो को हमारी विद्यालय में प्रवेश नहीं दिलाते है
बच्चो के भविष्य को देखते हुए विद्यालय तक का पहुंच मार्ग बनना चाहिए जिससे हमारे बच्चे स्कूल तक आ सके और हम उन्हें अच्छी शिक्षा दिला सके
सीधी जिला से ब्यूरो चीफ शिव शंकर पांडे की रिपोर्ट




