*धौलपुर- ( राजस्थान )- बाड़ी नगरपालिका की साधारण सभा की हंगामेदार बैठक हुई संपन्न*
जिला धौलपुर राजस्थान

धौलपुर- ( राजस्थान )- बाड़ी नगरपालिका की साधारण सभा की हंगामेदार बैठक हुई संपन्न-
जिले के बाड़ी कस्बे की नगरपालिका मण्डल की साधारण सभा की बैठक नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश की अध्यक्षता में नगरपालिका के सभागार में आयोजित की गई ।जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक की शुरुआत बड़ी ही हंगामेदार रही।बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप राठौड़ ने जैसे ही बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करने की बात कही।तो
सभी पार्षदों ने एक सुर में पहले कस्बे की विभिन्न मूल भूत आवश्यकताओं बिजली ,पानी,सफाई आदि विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर स्थायी समाधान की बात कही।
सभी पार्षदों ने एकराय होकर कस्बे की सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किये।वार्ड पार्षद तेजिंदर, मोनू मंगल,रोहित मंगल ,स्वाहिला बानो, अजमेर सिँह यादव आदि ने कहा कि कस्बे में नालों की सफाई के लाखों रुपये के टेंडर हो जाने के बाद भी नालों की सफाई व्यवस्था जस की तस है।उन्होंने संबंधित सफाई ठेकेदारों पर नालों की सफाई सही ढंग से नहीं कराने के आरोप लगाये।
उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र की लाइट को सुधारने की माँग भी की । वार्ड पार्षद अमरसिंह पोषवाल ने धरातल पर काम नहीं होने का आरोप लगाया। वार्ड 32 की भाजपा की वार्ड पार्षद स्वाहिला बानो ने पिछली बैठक में कहार गली की मछली मंडी एवं कसाई पाड़े की मीट मंडी को अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित हो जाने के बाबजूद भी कार्यवाही अमल में नहीं लाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की और दोनों मंडियों को जल्द से जल्द स्थानांतरित करने की माँग की ।
नगरपालिका मंडल बाड़ी की अध्यक्ष कमलेश द्वारा सभी पार्षदों की समस्याओं का उचित निराकरण करने के आश्वासन के बाद ही बैठक में अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुयी ।
प्रस्तावों में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत नगर पालिका क्षेत्र एवं डंपिंग यार्ड आदमपुर पर वृक्षारोपण करने, नगर पालिका क्षेत्र में घर घर से कचरा संग्रहण एवं पृथक की करण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार, पालिका क्षेत्र में स्थित हौद में जलभराव होने पर पानी निकासी हेतु न नाला निर्माण पर विचार, नवसृजित थाना बाड़ी सदर के प्रशासनिक एवं आवासीय भवन हेतु भूमि आवंटन ,ऑडिट पैराओं के अनुमोदन , ले आउट, पट्टे व निर्माण स्वीकृतियों की पत्रावलियों आदि पर विचार विमर्श कर सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश के अलावा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अहमद जमा खां, वार्ड पार्षद योगेश मंगल, रोहित मंगल, अमरसिंह ,ओमवीर सिँह, सुदामा, संगीत शर्मा, शैलेन्द्र, स्वाहिला बानो, भूदेवी, राजेश्वरी, हेमलता शर्मा ,अँगूरी देवी आदि, सफाई निरीक्षक सीताराम शर्मा, नगरपालिका के कर्मचारी अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित थे।
भरतपुर संभाग से ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र बिधौलिया की रिपोर्ट




