Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*फर्जी व्यापारियों की लिस्ट किसने बनाई जो मंत्री जी के साथ बैठक में शामिल होंगे*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

फर्जी व्यापारियों की लिस्ट किसने बनाई जो मंत्री जी के साथ बैठक में शामिल होंगे

प्रशासन के आदेश और लिस्ट से मचा बवाल व्यापारियों की वैधानिकता पर सवाल

संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर

म प्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह को आखिर कौन धोखा दे रहा है ? उनके भाजपा में आने के बाद उनके आसपास कुछ ऐसे लोगों का जमावडा है जो उनके आंख – कान बनने का दावा जनता के बीच करते हुए अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। इन सब से कुछ स्वार्थी तत्वों का भला तो हो रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का मूल संगठन हासिये पर जा रहा है। दिन गुरुवार 17 जून को बिसाहूलाल सिंह जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियो की बैठक लेने जा रहे हैं। जबकि जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियो, उसकी वैधानिकता पर ही सवाल उठ खडे हुए हैं।

उप चुनाव से ठीक पूर्व स्वेच्छानुदान राशि के बंदरबांट का मामला लोग भूले नहीं है। अब ऐसे ही एक नये मामले में मंत्री के आंखों में धूल झोंकने की साजिश रची गयी है।

बीते दिन बुधवार 16 जून को अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दण्डाधिकारी द्वारा एक पत्र जारी कर आदेशित किया गया कि म प्र शासन के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 17 जून, गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की बैठक लेगें।

जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियो के नाम की जो सूची संलग्न की गयी है उसमे आधे से अधिक कांग्रेस के सदस्य, नेता, ठेकेदारों के नाम हैं। सूची में दर्ज अधिकांश नामों का व्यापारी संघ से कोई लेना देना तक नहीं है। बाहर आते ही नगर में चर्चा गरमा गयी है कि जिला प्रशासन के माध्यम से मंत्री की आंख में कौन धूल झोंक रहा है? नगर के लोगों ने मांग की है कि कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा को जिला व्यापारी संघ की वैधानिकता की जांच जरुर करवाना चाहिए । यह भी जांच का विषय है कि कुछ सच्चे व्यापारियों के बीच नकली व्यापारियों के नाम किसने जुडवाए। सूची में शामिल बहुत से लोगों को तो इसका पता तक नहीं है कि वो अधिवक्ता, पत्रकार, किसान, ठेकेदार , नेता से व्यापारी कब बन गये ?

Related Articles

Back to top button