Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*दुकानदारों को वैक्शिनेशन के लिए प्रेरित करने के दिए निर्देश*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

दुकानदारों को वैक्शिनेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश

संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट

अनूपपुर / खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 1 जून 2021 से प्रदेश में प्रारंभ होने जा रही अनलाॅक की प्रक्रिया के तहत दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं को वैक्सीनेषन के लिए प्रेरित करने के निर्देष दिए हैं। आपने ‘‘नो मास्क नो सर्विस’’ का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाने के निर्देष दिए। खाद्य मंत्री सिंह ने दिन रविवार दिनांक 30 मई 2021 को भोपाल में निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अनूपपुर जिले में ‘‘अनलाॅक’’ के संबंध में जिले के कोविड प्रभारी प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग अनिरुद्ध मुखर्जी, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा की। प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग ने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण है, वहां दुकानें खोलने के प्रस्ताव शासन को भिजवाएं जाएं तथा वहां नागरिकों को होम डिलेवरी की सुविधा दी जाए। आपने नगरीय क्षेत्रों में दुकानदारों एवं नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देष दिए।

Related Articles

Back to top button