Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*ग्राम प्रधान हीरालाल ने कराया कोरोना वायरस से बचाव को सेनेटाइजर का छिड़काव।*

सिंगरौली जिला मध्यप्रदेश

*ब्रेकिंग न्यूज़*
*दिनांक 27/05/2021*

*राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़*
*राम मनोज शाह ब्यूरो सिंगरौली*

 

ग्राम प्रधान हीरालाल ने कराया कोरोना वायरस से बचाव को सेनेटाइजर का छिड़काव।

एनसीएल खड़िया के सौजन्य से अंबेडकरनगर में ग्राम प्रधान ने कराया सैनिटाइजेशन।

कोरोना महामारी के दूसरी लहर के प्रकोप से ग्रामीण क्षेत्र भी अछूते नहीं रह पाए हैं। ऐसे में सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत चिल्काडांड ग्रामपंचायत प्रधान हीरालाल व एनसीएल खड़िया परियोजना के सौजन्य से आस पास के मुहल्लों में नियमित सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों, मुहल्लो, मंदिरों व घरों में कोरोना वायरस से बचाव हेतु नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम सभा सदस्यों के साथ अंबेडकर नगर ग्राम में सैनिटाइजेशन किया गया। ग्राम सभा सदस्य सुरेश गुप्ता, बीडीसी रंजीत कुशवाहा, अंबेडकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता व स्थानीय रहवासियों द्वारा ग्राम प्रधान हीरालाल व एनसीएल खड़िया के इस पहल की भूरी भूरी सराहना की गई।

ग्राम प्रधान हीरालाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी एकत्र न होने दें, इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। सभी सार्वजनिक स्थानों व गांवों में सेनेटाइजर का छिड़काव कराये जाने का प्रयास जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि कोरोना वायरस को लेकर घबराए नहीं सतर्क रहे, जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कोरोना वायरस को दूर करने के लिए खुद को जागरूक करे और दुसरो को भी इसके प्रति जागरूक करें।

Related Articles

Back to top button