*अकाशीय बिजली गिरने से गर्भवति गाय सहित बछड़ा व बैल की मौत एक घायल*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

अकाशीय बिजली गिरने से गर्भवति गाय सहित बछड़ा व बैल की मौत एक घायल
(चन्द्रभान सिंह राठौर / सम्भागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर / राजेन्द्रग्राम
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत जरही (भीठीटोला) में दिन शुक्रवार दिनांक 7 मई 2021 को लगभग शाम 3:45 बजे अकाशीय बीजली गिरने से गाय और बैल की मौत हो गई एक पशु घायल अवस्था में है। बताया जा रहा है कि यह घटना पैरा लदे हुवे आम के पेड़ से हुई हुई है जिसके नीचे गाय बैलों को रोजाना बांधा जाता था, बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिन की तरह घटना के दिन भी उन्हें उसी जगह पर बांध दिया गया था।यह घटना दिन शुक्रवार दिनांक 7 मई 2021 के शाम लगभग 3:45 बजे की है

जिसमे गर्भवति,गाय सहित एक बैल की मौत हुई है जिसके मालिक कृष्ण कुमार पिता छोटे लाल महरा निवासी जरही (भीठीटोला)के है गाय गर्भ अवस्था में थी कहा जा रहा है कि वह गाय तकरीबन दो से चार दिन के आस पास अपने बच्चे को जन्म देने के अवस्था मे थी जोकि बिजली गिरने से मौत के मुंह में चली गई। कृष्ण कुमार महरा को बहुत बडी छति पहुंची है,उनके पास कृषि कार्य करने वाले बैल थे वो भी नहीं रहे सबको अकाशीय बिजली अपना शिकार बना लिया बैल मालिक ने बताया है कि यह सब गाय बैल मेरे खरीदा हुआ धन है, जिनकी कीमत लगभग पचासी हजार रूपये बताया जा रहा है। वहीं मौके पर डायल 100 को फोन कर सूचना दिया गया था किंतु 100 पुलिस रास्ते से ही वापस लौट गये थे। घायल बैल,व बछिया के लिए पशु चिकित्सालय एम्बूलेंस डायल 1962 में काल किया गया किंतु एम्बूलेंस की साधन व डाक्टर नही पहुंचे जिसके चलते समय पर इलाज नहीं हो सका और अभि तक जो घायल अवस्था में है वह तडप रहे है। समाचार लिखे जाने तक दो बैल घायल अवस्था में रहे।




