*पतंजलि योग समिति के लोग अपनी सेवा देने के लिए हुए तैयार*
अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश

पतंजलि योग समिति के लोग अपनी सेवा देने के लिए हुए तैयार
डोला / सम्पूर्ण देश के फैली कोरोना महामारी से संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों को मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर “योग से निरोग”कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोटोकॉल के अनुसार पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षित योग शिक्षकों की सेवाएं ली जा रही है अनूपपुर जिले के पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवम इंडियन योग एसोसिएशन के सदस्य श्री एच एन पांडेय ने बताया कि इस बैश्विक संकट की घड़ी में पतंजलि योगपीठ के कर्मठ योगी प्रदेश के कोरोना संक्रमित मरीजो को हरहाल में अपनी सेवाएं देने को आतुर है जो अत्यंत ही पुनीत कार्य है ।
जल्द ही आरंभ किया जाएगा “योग से निरोग” कार्यक्रम
मध्यप्रदेश शासन के योग से निरोग कार्यक्रम शीघ्र ही आरम्भ हो रहा है इस कार्यक्रम से हम कोरोना को हराने में सफलता जरूर प्राप्त करेंगे।
कोरोना हरेगा, हम सभी जीतेंगे




