Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पेंशन का शत-प्रतिशत वितरण एवं मजदूरों को समुचित रोजगार मुहैया कराएं- कमिश्नर*

जिला शहडोल मध्य प्रदेश

पेंशन का शत-प्रतिशत वितरण एवं मजदूरों को समुचित रोजगार मुहैया कराएं- कमिश्नर

शहडोल(अनूपपुर)/ कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निराश्रित पेंशन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि पेंशन का वितरण किस माह तक कर दिया गया है इसकी जानकारी कमिश्नर कार्यालय को मुहैया कराएं।

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी जनपद पंचायतों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में पेयजल की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की पेयजल की दिक्कतें ग्रामीणों को नहीं आना चाहिए इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने ग्राम पंचायतों को जनता कर्फ्यू के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं।

कमिश्नर ने कहा है कि सभी ग्राम पंचायतें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें तथा कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शासन के निर्देशानुसार हितग्राहियों को 3 माह का खाद्यान्न वितरण कर कमिश्नर कार्यालय को जानकारी मुहैया कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि गांव में मजदूरों को रोजगार के समुचित अवसर मुहैया कराएं तथा प्रवासी मजदूरों के लिए गांव में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए, प्रवासी मजदूरों की जांच करे, नाम दर्ज करें तथा स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें गांव में प्रवेश कराएं। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रवासी मजदूरों को भी गांव में समुचित रोजगार के अवसर मुहैया कराएं।

Related Articles

Back to top button