Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला एमसीबी को पहली महिला एसपी प्रशासनिक इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जिला एमसीबी को पहली महिला एसपी प्रशासनिक इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

छत्तीसगढ़ राज्य के जिला मनेदगढ़–चिरिमिरी–भरतपुर (MCB) के पुलिस प्रशासन में आज एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है।

राज्य शासन के गृृह (पुलिस) विभाग द्वारा नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार भापुसे 2019 बैच की अधिकारी श्रीमती रतना सिंह को एमसीबी जिले की नई पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति इसलिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि जिले के गठन के बाद पहली बार किसी महिला अधिकारी को पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

इससे जिले में महिला नेतृत्व को नई दिशा और सशक्त संदेश मिल रहा है।

श्रीमती रतना सिंह वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर के पद पर पदस्थ थीं। उनकी नियुक्ति को न केवल एक प्रशासनिक फेरबदल बल्कि जिले की कानून–व्यवस्था, जन-सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय माना जा रहा है।

स्थानीय प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उनकी कार्यशैली तेज, अनुशासित और जन-संवेदनशील मानी जाती है।

सामुदायिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, एंटी-नारकोटिक्स और नक्सल प्रभावित इलाकों में रणनीतिक पुलिसिंग को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व पुलिस अधीक्षक चंदमोहन सिंह (भापुसे 2014) का तबादला रायपुर मुख्यालय में निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन एवं अपीलेशन सेवाएं, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा के रूप में कर दिया गया है। उनके कार्यकाल में कई महत्त्वपूर्ण अभियानों को सफलता मिली, और अब जिले की बागडोर एक ऊर्जावान महिला अधिकारी के हाथों में सौंपकर प्रशासन ने नए दौर की शुरुआत की है।

जनमानस यह मान रहा है कि श्रीमती रतना सिंह की नियुक्ति से MCB जिला न केवल पुलिसिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा,

बल्कि यह कदम महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने वाली ऐतिहासिक पहल के रूप में भी याद किया जाएगा।

जिले के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है — और आने वाले समय में इससे नई उम्मीदें बंधती हैं।

Related Articles

Back to top button