*जनता के लिए मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान को चला कर पुलिस ने तीन दिवस में 932 लोगों से वसूले गए 93200 रुपए*
जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश

मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान तीन दिवस में पुलिस ने 932 लोगों से वसूले 93200
(चंद्रभान सिंह राठौर/संभागीय ब्यूरो)
अनूपपुर / मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस एक बार पुनः बहुत तेजी गति से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस से बचाव एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक करने हेतु अनूपपुर प्रशासन द्वारा मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एम.एल.सोलंकी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में समस्त थाना क्षेत्रों में स्थानीय बस स्टैण्ड, तिराहा, चौराहा, ऑटो स्टैण्ड तथा भीड़ – भाड़ वाले स्थानों में मास्क लगाने हेतु समझाईस दी गई।
समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा समझाईस के बाद भी मास्क नही लगाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। विगत 03 दिवस की चालानी कार्यवाही के दौरान 932 लोगों से कुल 93,200 रुपये सम्मन शुल्क के रूप में वसूल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।




