*भूकंप के झटके से डर कर घर से बाहर निकल कर भागे लोग*
जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

अपडेट खबर भूकंप के झटके, घबराए लोग घरों से बाहर भागे, नुकसान नही
अनूपपुर /
अपडेट खबर भूकंप के झटके, घबराए लोग घरों से बाहर भागे, नुकसान नही
अनूपपुर / कोरोना लहर से परेशान,भयभीत लोगों को रविवार,11 अप्रैल की दोपहर आए भूकंप ने हिला कर रख दिया।अनूपपुर जिला मुख्यालय में इसे 12.55 मिनट के आसपास महसूस किया गया।5 से 6 सेकंड तक तेज आवाज के साथ घरों की दीवारें हिल गयीं।पंखे – सामान हिलने लगे। लोगों ने इस कंपन और आवाज को स्पष्ट महसूस किया।
बच्चे,जवान,बुजुर्ग सभी जान बचाने के लिये बाहर भागे।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर – बिलासपुर की सीमा पर इसका केन्द्र था।जमीन में दस किमी की गहराई पर 3.7 तीव्रता का भूकंप था।
अनूपपुर,जैतहरी, वेंकटनगर,कोतमा,चचाई, धनपुरी में यह झटके महसूस किये गये। जबकि अधिक पहाडी ऊंचाई वाले राजेन्द्रग्राम,अमरकंटक में भूकंप महसूस नहीं किया गया या इसकी लोगों ने पुष्टि नहीं की है। भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
अनूपपुर जिला मुख्यालय में इसे 12.55 मिनट के आसपास महसूस किया गया।5 से 6 सेकंड तक तेज आवाज के साथ घरों की दीवारें हिल गयीं।पंखे – सामान हिलने लगे।
लोगों ने इस कंपन और आवाज को स्पष्ट महसूस किया।बच्चे,जवान,बुजुर्ग सभी जान बचाने के लिये बाहर भागे।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर – बिलासपुर की सीमा पर इसका केन्द्र था।जमीन में दस किमी की गहराई पर 3.7 तीव्रता का भूकंप था।
अनूपपुर,जैतहरी, वेंकटनगर,कोतमा,चचाई, धनपुरी में यह झटके महसूस किये गये। जबकि अधिक पहाडी ऊंचाई वाले राजेन्द्रग्राम,अमरकंटक में भूकंप महसूस नहीं किया गया या इसकी लोगों ने पुष्टि नहीं की है। भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
संभागी ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट




