Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला अनूपपुर के सीतापुर गांव में कीचड़ से लतपथ गड्डों वाली सड़क को बनवाने ग्राम वासियों ने छेड़ा आंदोलन,रास्ता किया बंद।*

जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

*ग्रामवासियो ने छेड़ा आंदोलन*

*अनूपपुर के सीतापुर गांव में कीचड़ से लतपथ गड्डों वाली सड़क को बनवाने ग्रामवासियों ने छेड़ा आंदोलन,रास्ता किया बंद।*

*गांव के आम रोड से ठेकेदार के. जी. डेवलपर्स कर रहा भारी वाहनों से रेत का परिवहन।*

अनूपपुर जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर में स्थित ग्राम सीतापुर मार्ग कीचड़ से लतपथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है ग्रामवासियों का आरोप है की गांव जाने वाले रास्ते को रेत खदान ठेकेदार द्वारा भारी वाहन से रेत का परिवहन करने के कारण मार्ग को पूरी तरीके से नष्ट कर दिया गया है,उनका कहना है की यह रास्ता ग्राम वासियो के लिए मुख्य मार्ग है जिसे रेत के भारी परिवहन से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है,आज ग्रामवासियों ने सीतापुर जाने वाली ग्राम सड़क में बैठ कर रास्ता जाम कर दिया और रेत का परिवहन करने वाले वाहनों को भी रोक दिया उनका कहना है जब तक सड़क का निर्माण कार्य आरंभ नही होगा तब तक वह रास्ता रोके रहेंगें।

सीतापुर के ग्रामीणों ने इससे पहले भी सड़क निर्माण के लिए आवाज उठाई थी,विधानसभा व सभी चुनाव में रोड नही तो बोट नही के नारो के साथ आंदोलन भी छेड़ा था,लगातार रेत के परिवहन से मार्ग कीचड़ से लथपथ हो चुका है,गांव में यदि कोई बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस जाना भी मुश्किल है कीचड़ से भरे रास्ते से स्कूलों के छात्र बड़ी मुश्किल से निकल के स्कूलों तक जा पाते हैं, इस बात को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिली और इस बार वह आश्वासन नही निराकरण चाहते है।

ग्रामवासियों ने रेत ठेकेदार द्वारा बनाए गए तम्बू को उखाड़ दिया है और रेत ठेकेदार के कर्मचारियों को खदेड़ दिया है,किसी प्रकार की हिंसा न हो देखते हुए मौके पर थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर के साथ पुलिस बल मौजूद रहा

बाइट:- 01 ग्रामीण

बाइट:- 02 ग्रामीण

बाइट:- 03 ग्रामीण

बाइट:- 04 खेम सिह पेन्द्रों, थाना प्रभारी अनूपपुर

*देखिए जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट*

Related Articles

Back to top button