Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*लक्ष्मी इंटरप्राइजेज द्वारा राजमिस्त्रीयो को किया गया सम्मानित*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

लक्ष्मी इंटरप्राइजेज द्वारा राजमिस्त्रीयो को किया गया सम्मानित

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/डोला

नगर परिषद डोला के अंतर्गत स्थित लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के संचालक लालमन यादव द्वारा गुरुवार को डोला में जेके लक्ष्मी सीमेंट के तरफ़ से राजमिस्त्री सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जेके सीमेंट के सेल्स ऑफिसर रोहित जैन टैक्निकल ऑफिसर संजीव दुबे द्वारा आसपास क्षेत्र के राजनगर, रामनगर,डोला,पोराधार, झिरियाटोला, के समस्त राजमिस्त्री बंधुओ को इस कार्यक्रम में बुलाया गया साथ ही उपहार के साथ भोजन की भी ब्यवस्था लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के संचालक लालमन यादव द्वारा किया गया।

टेक्नीकल ऑफिसर दुबे द्वारा राजमिस्त्री को दिये गए टिप्स

जेके सीमेंट के बारे में बताते हुए संजीव दुबे द्वारा मिस्त्रियों को गुणवत्तापूर्ण मकान बनाने के टिप्स दिए गए जिसमें बताया कि इस महंगाई के दौर में रोटी व कपड़ा के बाद मकान की सबसे बड़ी आवश्यकता है समय के साथ सीमेंट की गुणवत्ता में भी बदलाव किया गया है

जिसमें जल्दी सेट होने वाले सीमेंट को सभी राजमिस्त्री पसंद कर रहे हैं दुबे ने बताया कि सीमेंट तथा बालू का मिलान उतना ही किया जाए, जितना एक घंटे में दीवार में लग जाए अधिक मात्रा में मिलान कर लेने से उसकी ताकत में कमी आ जाती है इसके अलावा साफ पानी, मिट्टी रहित बालू का ही प्रयोग करना चाहिए यह भी बताया कि समय के साथ फैक्ट्री ने सीमेंट में गुणवत्ता का ध्यान दिया है फैक्ट्री के सेल्स ऑफिसर रोहित जैन द्वारा राज मिस्त्रियों को सीमेंट की जानकारी दी साथ ही राजमिस्त्रियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button