Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला सिंगरौली में संभागीय कमिश्नर श्री राजेश कुमार जैन ने किया कलेक्टर कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण*

जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश

संभागीय कमिश्नर श्री राजेश कुमार जैन ने किया कलेक्टर कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण
कार्यालय को स्वच्छ तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रखें- कमिश्नर

​सिंगरौली 5 फरवरी 2021/रीवा संभाग के कमिश्नर श्री राजेश कुमार जैन के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय सिंगरौली का वार्षिक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय की भू अभिलेख शाखा, शिकायत शाखा, अपर कलेक्टर न्यायालय, डीएमएफ शाखा,खनिज, खाद्यान शाखा, स्थापना शाखा, अभिलेखागार, निर्वाचन शाखा व्यावहार वाद, भू अर्जन शाखा, नजारत शाखा, सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कहा कि कार्यालय को साफ सुथरा तथा व्यवस्थित रखें। प्रत्येक नस्ती एवं आवश्यक अभिलेख क्रमबद्ध रूप से रखें। अनावश्यक तथा अनुपयोगी वस्तुओं की नियमानुसार नीलामी कराकर उनका अपलेखन करायें।

​कमिश्नर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये अधीनस्थ कार्यालयों से समय पर प्रतिवेदन प्राप्त कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करायें। कमिश्नर ने ऑडिट कण्डिकाओं के निराकरण, विभागीय जांच के प्रकरण समय पर निराकृत करने एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों के स्वत्वों के भुगतान के संबंध में निर्देश दिये। कमिश्नर ने राजस्व वषूल लक्ष्य के अनुसार करने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण तत्परता से निराकृत करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने धान परिवहन एवं भुगतान की स्थित, नवीन खाद्यान पात्रता पंर्ची के वितरण की स्थिति सहित गेहु, मसूर,चना के पंजीयन की स्थिति के संबंध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button