Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वरिष्ठ नागरिक प्रेम महाराज विष्णु वेद विद्यालय की छात्राओं से करवाया भूमिपूजन

कटनी जिला मध्य प्रदेश

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वरिष्ठ नागरिक प्रेम महाराज विष्णु वेद विद्यालय की छात्राओं से करवाया भूमिपूजन

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी में दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में विष्णु वेद स्कूल से शनि मंदिर
तिलक कालेज गेट तक 50 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड होगा नाली कवरिंग निर्माण

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वरिष्ठ नागरिक प्रेम महाराज व विष्णु वेद विद्यालय की छात्राओं से कराया, भूमिपूजन,सडक बनाये जाने से स्कूली छात्राओं श्रद्धालुओं में छलका अपार उत्साह

वार्ड वासियों ने महापौर की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर पुष्पगुच्छ से किया नागरिक अभिनंदन

मध्य प्रदेश जिला कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वार्ड पार्षद श्रीमति सीमा श्रीवास्तव के साथ आज 22 जुलाई को नगर निगम सीमांतर्गत दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 50 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन वरिष्ठ नागरिक प्रेम महाराज एवं विष्णुवेद स्कूल की छात्राओं से कराया।वार्ड में 50 लाख की लागत से सीसी रोड और नाली कवरिंग का कार्य किया जायेगा।

सडक का कार्य विष्णु वेद स्कूल से शनि मंदिर – तिलक कालेज गेट तक किया जायेगा।

वार्डवासियों ने महापौर से कहा कि शनिमंदिर एवं विष्णु वेद विद्यालय तक का पहुंच मार्ग विगत लंबे समय से खराब था,

शनिदेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और विष्णु वेद विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहाल छात्र छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पडता था।

महापौर श्रीमति सूरी ने शहर के अंतिम छोर की इस सडक का निर्माण कराकर श्रद्धालुओं और छात्र छात्राओं के प्रति अनुकरणीय कार्य किया है लोगों ने महापौर का नागरिक अभिनंदन कर खुशी का इजहार किया।

नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिये समर्पित महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट वार्डवासियों एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।

इस मौके पर महापौर श्रीमति सूरी ने वार्डवासियों से कहा कि वार्डों में लोगों की मूलभूत बुनियादी सुविधाओं में कमी नहीं होने दी जायेगी उन्होंने कहा कि वे स्वयं वार्डों का भ्रमण कर आम जनमानस से सीधी बात करके उनकी समस्यायें समझ रही है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ जन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने शिकायत के लिये मोबाईल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है वार्डवासी उस पर अपनी समस्या बता सकते है।पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड सहित समस्त वार्डो में विकास को गति प्रदान की जा रही है।

इस दौरान स्थानीय पार्षद सीमा अरविंद श्रीवास्तव,एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,संजू नाकरा,विनोद प्यासी,लक्ष्मीकान्त शुक्ला,अशोक खरे,रामनारायण पांडेय,वेद प्रकाश त्रिपाठी,मनोज प्यासी, मुकर्जी सर,उमाशंकर दिवेदी,पवन श्रीवास्तव,विनीत खरे स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।मंच संचालन संजू नाकरा ने किया

Related Articles

Back to top button