*रैगांव विधानसभा में न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ पुरानी व्यवस्था को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन*
तहसील रघुराजनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

*रैगांव विधानसभा में न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ पुरानी व्यवस्था को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन*
(पढ़िए तहसील रघुराजनगर से संवाददाता पीयूषा सिंह बघेल की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना के अंतर्गत रैगांव विधानसभा में बजट सत्र 2022 में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली हेतु संकल्प पारित कराए जाने के लिए न्यू मोमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के प्रांतध्यक्ष सतेंद्र सिंह तिवारी के आव्हान पर रैगांव विधायक कल्पना वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया,ज्ञापन में बताया गया

कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 1 जनवरी 2005 से नियुक्त शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर एनपीसी लागू की गई है

जो कि शेयर बाजार आधारित है जिसमें लगभग 1000 से ₹2000 कुल पेंशन मिलती है इस पेंशन राशि से कर्मचारियों का जीवन निर्वाह नहीं हो पाता जिसको लेकर आज न्यू मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन संघ के प्रांत अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के आव्हान पर विधायक को समस्याएं बताई और ज्ञापन सौंप अवगत कराया गया




