*जनपद पंचायत पुष्पराजगढ में चल रहा खुलेआम भ्रष्टाचार एवं पैसा वालो से रिश्वत लेने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं जिम्मेदार जनपद के अधिकारी,/ऐसे महान अधिकारियों की पढ़ें पूरी खबर क्या है सच*
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

👉 *बिग ब्रेकिंग न्यूज़* 👈
👉 *उमरिया/शहडोल/अनूपपुर समाचार* 👈
👉 *जनपद में चल रहा खुलेआम कमीशन का खेल लेखा अधिकारी की भूमिका संदिग्ध* 👈
👉 *शहडोल संभाग से रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर कि कलम से ✍️✍️✍️✍️
👉 *अनूपपुर/पुष्पराजगढ़ समाचार* 👈
पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत में इन दिनों भ्रष्टाचार का बोलबाला सर चढ़ कर बोल है रहा जिसका महज अंदाजा अभी हाल ही में हुये महात्मा गांधी राष्टीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत भुगतान से ही लगाया जा सकता है। जिसमे प्रमुख्य रूप से तिवारी जी के द्वारा बनाये गये फर्मो के नाम 55 लाख का भुगतान कर आधिपत्य जमाकर फर्जी बिल लगाने में माहिर जिन्होंने लगभग 25% पंचायतों में सरपंच सचिवो को अपने मायाजाल में फसाकर अपने नाम बनाये गये 02 फर्मो के अलग अलग बिल प्रस्तुत कर प्रति वर्ष करोड़ो का भुगतान कराते है ऐसे ही एक प्रमुख नामचीन ब्यक्तियों के नाम करोड़ो का भुगतान जिन्होंने राजनैतिक संरक्षण प्राप्त कर अपने रसूक के दम पर कई पंचायतों में बगैर कार्य कराये ही फर्जी बिल तैयार कर कमीशन के नाम मोटी रकम देकर छोटे छोटे स्थानीय बेंडरो के बिल को अनदेखी कर लेखा अधिकारी से जुगत भिड़ाकर भुगतान करा लिया गया जिससे क्षेत्र में संचालित अन्य सभी फर्मो के बेंडरो में काफी रोष ब्याप्त है और जनपद के मुखिया उक्त पूरे मामले में अनजान बनकर चुप्पी साधे हुये है। जबकि उक्त भुगतान की डीएससी सिर्फ मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पास होती है और भुगतान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी मुख्यकार्यपालन अधिकारी की ही होती है फिर लेखा अधिकारी कैसे कर दिया भुगतान।
*महज एक नामचीन ब्यक्तियों के नाम हुये करोड़ो के भुगतान*
जनपद में बैठे लेखाअधिकारी एवं एपीओ की आपसी साठगांठ से केवल दो ब्यक्तियों द्वारा तैयार की गई तमाम अलग अलग नाम से फर्म का भुगतान जिनसे कमीशन के नाम पर मोटी रकम लेकर रातो रात बिल जनरेट कर कागज़ी खाना पूर्ति कर करोड़ो का भुगतान कर अपने चहेतों को सीधा लाभ पहुँचाया गया जिसमें जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में पदस्थ उक्त दोनों ही कर्मचारियों द्वारा जनपद में काम कर रहे दर्जनों फर्म के तमाम स्थानीय बेंडर जो दिनरात एक कर पंचायतों में काम कर अपना जीवकोपार्जन कर रहे है और सारा दिन जनपद के चक्कर काटते रहते है उनके सैकड़ो बिल को दरकिनार कर सिर्फ दो ब्यक्तियों के नाम अलग अलग बनाए गये फर्मो से जनपद के मुखिया के द्वारा निर्धारित फिक्स कमीशन से कही ज्यादा कमीशन के फेर में रातोरात किये गये भुगतान में जनपद में बैठे दो कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है।
*शासकीय कर्मचारी वर्षो से कर रहा है ठेकेदारी बिभाग मौन*
विगत दिनों जनपद से हुये लगभग 55 लाख के हुये भुगतान का बेंडर कोई और नही जल संसाधन राजेंद्रग्राम में वर्षो से अंगत की तरह पैर जमाए बैठे कर्मचारी जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी टाइम कीपर की पद पर पदस्थ है जिसका कई बार पुष्पराजगढ़ से बाहर तबादला भी हो गया परंतु राजनैतिक साठगांठ कर अपनी वापसी पुष्पराजगढ़ में ही करा लेते है और अपनी ड्यूटी को ताक में रख कर अपने रिश्तेदारों सगे संबंधियों के नाम फर्म तैयार कर पंचायतों में दबाब बनाकर ठेकेदारी कर रहे है और मनमाने तरीके से फर्जी आंकड़ो की बाजीगिरी कर करोड़ो का भुगतान कराकर शासन की तमाम महत्त्वाकांक्षी योजनायों पर पलीता लगाया जा रहा है परन्तु संबधित विभाग अनजान बना हुआ है।
*शासन की आयकर चोरी कर लगाया जा रहा है लाखो का चूना*
पुष्पराजगढ़ में दर्जनों ऐसे फर्म संचालित है जो सिर्फ कागज में संचालित है जिसका कोई स्थाई पता ठिकाना नही है और ना ही शासन के रिकार्ड में कोई रजिस्टर्ड वाहन दर्ज है फिर भी उन फर्मो व वाहनों के नाम हर वर्ष में करोड़ो मटेरियल सप्लाई कर औने पौने दाम पर बिलो का भुगतान कराकर प्रति वर्ष लाखो की आयकर सेल टैक्स इनकम टैक्स की चोरी कर शासन को चूना लगाया जा रहा है जिसका फर्जी खाका तैयार कर शासन को गुमराह कर अबैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। जबकि उक्त फर्म में खरीदी बिक्री का कोई रिकार्ड ही संधारित नहीं है।
*श्री हर्षन टेडर्स अभयराज शुक्ला नामक फर्म की कराई जाय निष्पक्ष जांच*
दोनो ही फर्म जो पुष्पराजगढ़ जनपद अंतर्गत दर्जनों पंचायत में अपना आधिपत्य जमा कर पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा को लागू कर घटिया एवं गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर अंजाम तक पहुँचा कर आपसी तिकड़ी भिड़ाकर वर्ष में करोड़ो का भुगतान करकार अपनी रोटी सेकने में माहिर तिवारी जी अपने चहेतों को नाम तैयार किये गये फर्म श्री हर्षन टेडर्स व अभयराज शुक्ला के द्वारा कराये गये निर्माण कार्यो की जांच कराई जाय जो आज भी अधिकांश काम अधूरे पड़े है जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाय तो जमीनी हकीकत और कार्य की गुणवत्ता की असलियत खुद बखुद सामने आ जायेगी
*लेखा अधिकारी का खास मास्टर माइंड राजकुमार*
जब से पुष्पराजगढ़ जनपद में लेखा अधिकारी के पद पर दीपक उर्मलिया जी पदस्थ हुये है तभी से उनका सार्थी मास्टरमाइंड राजकुमार नामक ब्यक्ति जो की जनपद का कर्मचारी न होते हुये भी उनके सहयोगी के रूप में उन्ही के चेम्बर के बगल में कुर्सी लगाकर अपनी दुकानदारी को अंजाम देता है जिसे जनपद के मुखिया द्वारा 119 ग्राम पंचायतों के भुगतान की जिम्मा सौप रखा है जो कई पंचायतों की डीएससी अपने पास रख कर मनमाने तरीके से अपने मनमुताबिक भुगतान कर अंजाम तक पहुचाने में लेखा अधिकारी का सहयोग कर रहा है।
*सामान्य सभा के पारित प्रस्ताव पर नही हुई कार्यवाही*
पुष्पराजगढ़ जनपद में पदस्थ एपीओ अरविंद भदौरिया एवं लेखा अधिकारी दीपक उर्मलिया की सरपंच सचिव एवं जनपद सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से पूर्व में शिकायत किया गया था की उक्त दोनों ही कर्मचारी वर्षो से पुष्पराजगढ़ में रहकर अपनी मनमानी कर हिटलरशाही रवैया अपना रहे है और गरीब आदिवासियों का शोषण करते है जिसकी गंभीरता को ध्यान रखते हुये उक्त दोनों ही कर्मचारियों को अन्यत्र जनपद में स्थानांतरित करने का सामान्य सभा की बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था परंतु आज दिनांक तक उक्त दोनों ब्यक्तियों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नही हो सकी।
मुझे इसकी जानकारी नही है फिर भी लेखा अधिकारी की मनमानी हमेशा रहती है इनको हटाने का जनपद में प्रस्ताव पारित है मैं अभी सीईओ जिला पंचायत से बात करता हूं
*(हीरा सिंह श्याम जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़)*
मैं अभी सीईओ से बात कर भुगतान सुदा बिलो टीम बनाकर निष्पक्ष जांच करवाता हूं
*(संतोष पांडेय उपाध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष पुष्पराजगढ़)*
भुगतान में गड़बड़ी तो हुई है एक ही ब्यक्ति का इतना भुगतान नही होना चाहिए अगली बार से ऐसी पुनरावृति नहीं होगी।
*(देवेन्द्र कुमार सोनी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़)*
मैं किसी के कहने से भुगतान नही करूँगा मैं अपने मनमुताबिक काम करता हूं आपको जो छापना हो छाप दो
*(दीपक उर्मलिया लेखा अधिकार जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़)*
मैं जनपद सीईओ से बात करता हूं अगर ऐसा हुआ है तो गलत है संबंधित के बिरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
*(मिलिंद नागदेव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर)*




