*छतीसगढ के बलौदाबाजार में कांग्रेस के खिलाफ, भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन*
छत्तीसगढ़ कोरिया जिला बलौदाबाजार बाजार

*छतीसगढ बलौदाबाजार कांग्रेस के वाद खिलाफी के चलते भाजपा का धरना*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल आज कसडोल प्रवास मे रहे और कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी और धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा कार्यकर्ता ने भूपेश बघेल का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ सांसद गुहराम अजगले भी शामिल रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कसडोल के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने काँग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और धान खरीदी में अव्यवस्था के लिए कसडोल एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।
बलौदाबाजार जिले के कसडोल में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विशाल आंदोलन और प्रदर्शन किया।
पुर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ सांसद गुहराम अजगले समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज के कार्यक्रम में मुख रूप से कांग्रेस के वादाखिलाफी, किसान को बोनस न देने और धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी जैसे मुद्दों के प्रदर्शन किया।
जन आंदोलन में हजारों की संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वर्तमान सरकार भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए साथ उनका पुतला भी फुका गया ।।
विओ - गौरीशंकर अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार जनता विरोधी और किसान विरोधी है। अग्रवाल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये वादों पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा खून पसीने से कमाई का पैसा है
उसे कांग्रेस सरकार व्यर्थ बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार किसानों को बोनस नही दे रही है और तो और उनका रकबा काटकर गरीब बनाने का काम कर रही है।
किसान हमारे देश और प्रदेश का नीव है जिसे लगातार कमजोर किया जा रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है, उनके हक के लिए उनका साथ देगी। उन्होंने ये भी कहा कि जो किसान सरकार बना सकती है वो सरकार को उखाड़ कर फेंक भी सकती है।
अग्रवाल ने कहा की बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। जिले में सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा गाड़ी (ट्राई सायकल) देना है
जिसके लिए 45000/- रुपये राशि प्रति नग स्वीकृति भी किया गया है लेकिन कांग्रेस सरकार के जनप्रतिनिधि और अधिकारी उसमे भी भ्रष्टाचार करने से पीछे नही है। खराब क्वालिटी का कचरा गाड़ी जिसकी कीमत मात्र 10000 से 15000 की है। इस प्रकार किसानों को धान काटने के लिए मशीनों का वितरण किया जाना है
जिसकी कीमत 45000/- रुपए है लेकिन उसके लिए भी कांग्रेस सरकार ने 4,20,000/- का बिल बनाकर करोड़ो रूपये का भ्रस्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा वादा करती है कि इस भ्रष्टाचार में जो भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी संलिप्त है उनका भंडा फोड़ करेगी उनको छोड़ेगी नही।
विओ - पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित सांसद गुहराम अजगले समेत तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। और जनता और किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी और धान खरीदी में अव्यवस्था के लिए राज्यपाल के नाम कसडोल एसडीएम को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से किसानों का गिरदावरी में रकबा काटना, 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, 2500/- रुपये समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदी, धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी, किसानों के आत्महत्या जैसे तमाम मुद्दे शामिल है।
बाईट :- गौरीशंकर अग्रवाल ( पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)
छत्तीसगढ़ कोरिया जिला से ब्यूरो चीफ नगेन्द्र दुबे की रिपोर्ट