*सतना जिला के जनपद पंचायत सोहावल में राट्रीय किशोर स्वाथ्य कार्यक्रम के तहत छाता ट्रैक सूट व ट्री सर्ट वितरण किया गया*
जिला सतना मध्यप्रदेश

*सतना जिला के जनपद पंचायत सोहावल में राट्रीय किशोर स्वाथ्य कार्यक्रम के तहत छाता ट्रैक सूट व ट्री सर्ट वितरण किया गया*
————————————-
सतना , राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समीपी ग्राम सोहावल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, )जिसमें स्वास्थ्य कार्यक्रम जागरूकता अभियान से जुड़े किशोर _किशोरी साथिया सेवकों को छाता,टी शर्ट व अन्य किट का वितरण किया गया,कार्यक्रम में कोठी स्वास्थ्य केंद्र के ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ साक्षी आरोरा ने अध्यक्षता की,जबकि बतौर मुख्य अतिथि नेहा शुक्ला व प्यूसा सिंह बघेल विशिष्ट
अतिथि रहे,
“कार्यक्रम परामर्शदाता अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित किशोर किशोरी साथिया सेवकों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी, कार्यक्रम के दौरान प्रंजली सेन नीलम बुनकर, अंजू कपाड़िया, संध्या कोरी,संजू कोल,प्रीति शर्मा साथिया सेवकों ने गीत व स्वास्थ्य समंधी विचार प्रस्तुत किए ,कार्यक्रम का संचालन साथिया अभिषेक रवि ने तथा आभार प्रदर्शन मास्टर ट्रेनर अनिल तिवारी ने किया ,कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. ममता मिस्रा ,मनोरमा सेन,रजनीश पांडेय, नेहा गौतम, पुष्पा सेन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ए एन एम,आशा एवं करहि तलहटी बाबूपुर सतधारा,मझगवां भट्टा, एव 3दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण के लोग एवं 44साथिया मौजूद रहे।
*सतना जिला संवाददाता नेहा शुक्ला के साथ तहसील कोठी से पियुषा सिंह बघेल की रिपोर्ट*




