*वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद ने दिया त्याग पत्र, प्रशासन ने किया स्वीकार*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद ने दिया त्याग पत्र, प्रशासन ने किया स्वीकार
संभागीय ब्यूरो चीफचंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट
बिजुरी / नगरपालिका बिजुरी अन्तर्गत वार्ड क्रमांक-01 के पार्षद सीताराम यादव ने व्यक्तीगत कारणों से पार्षद पद से त्याग पत्र दिया है। जिसमें प्रशासन द्वारा उनके त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय से 9 जून को जारी आदेश में इसकि घोषणा करते हुऐ बताया गया कि।
म.प्र. नगरपालिका अधीनियम 1961 कि धारा-40 के तहत नगरपालिका परिषद बिजुरी वार्ड क्रमांक-01 से निर्वाचित पार्षद सीताराम यादव द्वारा व्यक्तीगत कारणों से स्वैच्छिक त्याग पत्र (इस्तीफा) प्रस्तुत किया गया है। जो तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाता है। सी.एम.ओ.को निर्देशित किया जाता है। कि त्यागपत्र के तथ्य और उसके कारण को राजपत्र में अधिसूचित कराने कि कार्यवाई करें।