*ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से युवक से हुई धोखाधड़ी, बिजुरी थाने में की गई शिकायत*
बिजुरी अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से युवक से हुई धोखाधड़ी, बिजुरी थाने में हुई शिकायत
ऑनलाइन ठगी का शिकार युवक, बिजुरी थाने में हुई शिकायत
संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से
अनूपपुर / बिजुरी
इन दिनों ऑनलाईन के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी का मामला काफी तेजी से पैर पसार रहा है। बडे़ शहरों के तर्ज पर छोटे शहर, गांव, कस्बा भी अब सुरक्षित नही रहे। गत दिवस ऐसा ही मामला थाना क्षेत्र बिजुरी के ग्राम-पंचायत बैहाटोला से सामने आया है। जहां पीडि़त के खाते से ऑनलाईन ठगी कर 16400 रूपये निकाल लिऐ गये। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित युवक द्वारा बिजुरी थाने में दर्ज कराया गया है।
यह है पूरा मामला –
ग्राम पंचायत बैहाटोला निवासी पूरन महरा पिता आनंद राम के पास गांव का ही युवक अजय पनिका ने आकर बताया कि आंगनबाडी़ कि मैडम ने बताया है कि आपकी पत्नी के डिलेवरी का रुका हुआ पैसा आ गया है। इसलिऐ आप इस 7739121024 नम्बर पर बात कर लीजिऐ। लेकिन मैं फोन पे नही चलाता हूं। इसलिऐ आप अपना नम्बर दे दीजिये। जिससे मैने अजय को अपना फोन पे वाला नम्बर दे दिया।
तद्पश्चात जब मैने लगभग 30 मिनट बाद अपना फोन चेक किया तो पता चला कि मेरे खाते से 16400 रूपये निकाल लिया गया है। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित युवक ने बिजुरी थाने में दर्ज कराया है। मिली जानकारी अनुसार गत 08 अगस्त को क्षेत्र के कयी आंगनबाडी़ कार्यकर्ताओं के पास जिला अस्पताल अनूपपुर के नाम से फोन कर लोगों से डिलेवरी का रुका हुआ पैसा आ गया है। कहकर लोगों को अब तक ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। जिनमें बैहाटोला, नगाराबांध, घोंचीमूडा़ सहित और भी कयी गांव शामिल हैं।




