मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर जवानों की शौर्यगाथा को किया नमन एवं सलाम
जिला भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर जवानों की शौर्यगाथा को किया नमन एवं सलाम
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस परेड 2025 के अवसर पर अपने कर्तव्य मार्ग पर अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर पुलिस वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की अमर गाथा को स्मरण करते हुए कहा कि देश की सीमाओं और भीतर कानून व्यवस्था की रक्षा में पुलिस बल का योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सतत कृतसंकल्प है।
इस अवसर पर आयोजित परेड में पुलिस बल की अनुशासन, पराक्रम और अद्वितीय प्रतिबद्धता की झलक देखने को मिली।
समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और शहीद परिवारों की उपस्थिति ने इस भावपूर्ण क्षण को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।
कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले अमर वीरों को शत्-शत् नमन।