जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
आवेदकों के पास जाकर ली जानकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
मध्य प्रदेश जिला सतना, मंगलवार (प्रेस रिपोर्ट)
जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतों, सुझावों और मांगों की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो।
इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह और डिप्टी कलेक्टर श्री बी.के. मिश्रा ने भी आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला आवेदक, वरिष्ठ नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लोगों ने राजस्व, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित मामलों को लेकर अपनी समस्याएं रखीं।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जनता को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध कराना है।




