Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास योजना के हितग्राहियों को भेजा शुभकामनाएं एवं संदेश*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास योजना के हितग्राहियों को भेजा शुभकामनाएं एवं संदेश*

कलेक्टर ने 6 हितग्राहियों को संदेश भेंट कर दी बधाई

(पढ़िए मध्य-प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना में 11 जनवरी 2022/ को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत योजना प्रारंभ से अब तक के आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हस्ताक्षर सुदा बधाई और शुभकामना संदेश भेजें हैं।

कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने मंगलवार को जिले में प्रतीक स्वरूप 6 आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों ग्राम पंचायत मझगवां भट्टा के रामपाल चौधरी, गंगा प्रसाद कोल, बाबूपुर के मो. सलीम खान, महेंद्र लाल केवट, शोभा केवट और प्रेमा चौधरी को अपने हाथों से मुख्यमंत्री जी के शुभकामना संदेश सौंप कर उन्हें आवास निर्माण की बधाई दी।

कलेक्टर श्री वर्मा ने हितग्राहियों से रूबरू चर्चा कर आवास योजना की किस्त, मजदूरी भुगतान एवं अन्य योजना से लाभ संबंधी जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि बारी आने पर उन्हें आसानी से आवास की किस्तें, मजदूरी भुगतान और शौचालय निर्माण का लाभ समय पर मिला है। उन्होंने आवास लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव ने बताया कि जिले में योजना प्रारंभ से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के 69 हजार 637 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। जिले के इन सभी हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जी द्वारा बधाई और शुभकामना संदेश भेजे गए हैं। सभी आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को उनके नाम से प्राप्त शुभकामना संदेश वितरित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button