Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

बहोरीबंद पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक लड़की को किया दस्तयाब एवं परिजनो के किया सुपुर्द

कटनी जिला मध्य प्रदेश

बहोरीबंद पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक लड़की को किया दस्तयाब एवं परिजनो के किया सुपुर्द

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत थाना बहोरीबंद पुलिस ने माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल ,व्दारा दिनांक 01.01.25 से 30.11.25 तक“ मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा हैं!

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अति.पु.अधीक्षक डाँ. श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया एंव उनकी टीम व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

दिनाँक 02/05/25 को फरियादिया श्रीमती रतना बाई बर्मन पति बारेलाल बर्मन निवासी दर्शन नगर बहोरीबंद द्वारा थाना बहोरीबंद आकर रिपोर्ट लेख कराई थी कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र,17साल 11 माह की घर से बिना बताऐ कही चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 219/25 धारा 137(2) बी,एन,एस,का कायम कर विवेचना मे लिया गया था ।

दौराने विवेचना अपह्ता की पता तलाश कर आज दिनाँक 03/11/25 को अपह्ता की दस्तयाबी हैदराबाद ( आंध्रप्रदेश ) से की गई और अपह्ता को परिजनो के सुपुर्द किया गया ।

अपह्ता मां के व्दारा घर मे बर्तन मांजने का काम करने की बात से नाराज होकर बिना बताये घर से चले जाना बतायी ।

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ,उप निरीक्षक धनंजय पांडे, महिला प्रधान रक्षक वंदना ऊईके, महिला आरक्षक वंदना रजक आर. कोमल शा. बृजेश की विशेष भूमिका रही/

Related Articles

Back to top button