Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी

कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घरों दुकानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनजागरण के साथ चस्पा किया संकल्प पत्र

जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन सहित कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी

लोगों के साथ सामूहिक रुप से सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण

मध्य प्रदेश जिला कटनी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने। कार्यकर्ताओं के साथ माधवनगर मंडल के झिंझरी महाराणा प्रताप वार्ड के बूथ संख्या 241,242 पर पहुंचकर जनसंपर्क किया।

इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर संकल्प पत्र’ चस्पा करने के साथ लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान श्री टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

प्रत्येक नागरिक जब स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देगा, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक खरीददारी करते समय स्थानीय उत्पादों को वरीयता दें, ताकि देश की पूंजी देश में ही रहे और छोटे उद्योगों को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक सुधार नहीं, बल्कि यह राष्ट्र सेवा और आत्मगौरव का संकल्प है। जब हम अपने उत्पादों का सम्मान करेंगे, तभी विश्व भी भारत की उत्पादक क्षमता का सम्मान करेगा।

जनसंपर्क के बाद पूर्व बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ भी सुनी और उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल सरकार का नहीं, बल्कि जनता का आंदोलन है।

हर नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्री रवि खरे,मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ अग्रवाल ,वार्ड पार्षद श्रीमति तुलसा बैन, श्री गुलाब बैन,श्री सचिन तिवारी, श्री जुगल किशोर,श्री सतीश मोटवानी ,श्री राकेश द्विवेदी, श्रीमति मनीषा प्यासी, कमल असरानी, हीरा पोपटानी, संदीप रजक सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सचिन तिवारी जिला संयोजक भाजपा सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button