*मैहर प्रशासन स्कूली बच्चों के जिंदगी से कर रहा है खिलवाड़ या फिर किसी बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार ऐसा जनता ने लगाया आरोप*
तहसील मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश

*मैहर प्रशासन स्कूली बच्चों के जिंदगी से कर रहा है खिलवाड़ या फिर किसी बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार ऐसा जनता ने लगाया आरोप*
जी हां मध्य प्रदेश सतना जिला तहसील मैहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जूरा के झाली गांव में जनता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई वर्षों से मैहर प्रशासन की निगाहों में चलती रही अवैध रूप से खदान को प्रशासन रोकने का कभी प्रयास नहीं किया लेकिन अब कुछ सालों से प्राथमिक शाला स्कूल के सामने लगभग 50 से 60 फूट की दूरी में लगभग 200 फुट गहरी खदान को भटवाने के लिए जनता ने कई बार स्कूली बच्चों की समस्याओं बताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौपकर अवगत कराया लेकिन आज तक रूल्स के मुताबिक बंद पड़ी खदान को भटवाने का प्रयास नहीं किया लोगों ने कहा इसमें कई हादसे हो ही चुके हैं

क्या मैहर का प्रशासन इससे भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है जनता ने कहा यदि 15 दिनों के अंदर अवैध रूप से बंद खदान नहीं भटवाई गई तो शासकीय स्कूल में हम अपने अपने बच्चों को भेजना बंद कर देंगे

क्योंकि हमारे बच्चों के साथ कभी भी हो सकती है एक बड़ी दुर्घटना अब देखना यह है कि खबर चलने के बाद प्रशासन इन मासूम बच्चों भविष्य से खिलवाड़ करेगा या फिर अवैध रूप से बंद खदान को भटवा कर अपनी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएगा
*पढ़िए पूरी खबर सतना क्राइम ब्यूरो चीफ मुरलीधर द्विवेदी के साथ तहसील मैहर से राजेश लोनी की रिपोर्ट*




