राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में 135 शालाओं के 4 हजार बच्चे हुये शामिल
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में 135 शालाओं के 4 हजार बच्चे हुये शामिल
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एनएएस) का आयोजन आज बुधवार को जिले की 135 सैंपल शालाओं की 165 कक्षाओं में किया गया।
सर्वे में 4 हजार 030 छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता
इनमें कक्षा तीन के 1हजार 217, कक्षा 6 के 1 हजार 261एवं कक्षा 9 के 1हजार 552 बच्चे शामिल थे।
जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में किये जाने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिये चयनित शालाओं में शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय शामिल थे। उन्होंने बताया कि सर्वे के आधार पर भारत सरकार द्वारा राज्यों और जिलों की ग्रेडिंग तय की जायेगी। इसके पहले वर्ष 2021 में यह सर्वे हुआ था।
जिला परियोजना समन्वयक के अनुसार सर्वे में कक्षा तीन एवं कक्षा छह के छात्र-छात्राओं से तीन-तीन तथा कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं से चार विषयों पर टेस्ट लिया गया।
सर्वे के विधिवत आयोजन हेतु सीबीएसई नई दिल्ली से श्री नेगी एवं लोक शिक्षण संचानालय भोपाल से नियुक्त ऑब्जर्वर शीलू शर्मा ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया।
सर्वे को सफलतापूर्वक संपन्न कराने जिला स्तर से 183 फील्ड इंवेस्टिगेटर्स तथा प्रत्येक विद्यालय पर एक और कुल 135 प्रेक्षक नियुक्त किए गए थे।