Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

कटनी जिले में शासकीय संपत्तियों पर अवैध कब्जा अपने चरम पर

कटनी जिला मध्य प्रदेश

कटनी जिले में शासकीय संपत्तियों पर अवैध कब्जा अपने चरम पर

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश कटनी जिले में शासकीय संपत्तियों पर अवैध कब्जा खूब फल फूल रहा है, और प्रशासनिक राजस्व अमला गहरी नींद में है, ताजा मामला कटनी के माधवनगर से सटे हुए इमलिया
ग्राम पंचायत का है, जहां पटवारी हल्का नंबर 47 के खसरा नंबर 134, 135, 138, 139/2 143/1/1, 145/10, 149/3, 152, 153/2, 154 155/2 156/3 277 140 141 142/1 जिसका कुल रकवा 6.82 हेक्टेयर भूमि का है,

जिसपर बिना परमिशन तथा एन ओ सी के अवैध प्लाटिंग कर आरसीसी रोड एवं प्लॉट काटकर निर्माण कार्य किया जा रहा है, इतना ही नहीं उक्त खसरे से होकर गुजरने वाले प्राकृतिक नाले की ही दिशा बदल दी गई है

जिसकी शिकायत अभी तक आवेदक द्वारा कई बार 181 से लेकर ग्राम सरपंच, एसडीएम, तहसीलदार तक की गई लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई,जो किसी और तरफ ही इशारा कर रहा है, उक्त मामले की शिकायत आज जनसुनवाई में भी कलेक्टर महोदय को की गई

Related Articles

Back to top button