जिला कटनी में तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा एवं परिजनों को थाने में बंधक बनार मारपीट करने का लगाया आरोप
कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला कटनी में तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा एवं परिजनों को थाने में बंधक बनार मारपीट करने का लगाया आरोप
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश कटनी जिले में सोमवार देर शाम एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा ने पुलिस पर उन्हें और उनके परिजनों को थाने में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार डॉ. शर्मा अपने परिजनों के साथ कटनी में सीएसपी आवास पर बातचीत कर रहे थे। वे अपनी पत्नी ख्याति मिश्रा—जिनका हाल ही में तबादला हुआ है—के परिजनों से आपसी चर्चा के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान, कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के कमरे का दरवाजा बंद कर सभी के साथ कथित रूप से अभद्रता और मारपीट की।

तहसीलदार का कहना है कि “हम शांतिपूर्वक पारिवारिक बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक पुलिस आ पहुँची और हमें गलत तरीके से ट्रीट करते हुए थाने ले गई। वहां हमारे साथ दुर्व्यवहार हुआ।”

तहसीलदार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके चाचा, जो जबलपुर से कटनी आ रहे थे, उनका तेवरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक्सीडेंट हो गया। इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
इस पूरे घटनाक्रम के चलते देर रात कटनी थाने में भारी बवाल की स्थिति बन गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और उच्च अधिकारियों से तत्काल जांच की मांग की है।

फिलहाल, मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।




