Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

गृह कलह ने ली दो ज़िंदगियाँ: पांच मासूमों को छोड़कर पति-पत्नी ने ज़हर खाकर की आत्महत्या

जिला भरतपुर राजस्थान

गृह कलह ने ली दो ज़िंदगियाँ: पांच मासूमों को छोड़कर पति-पत्नी ने ज़हर खाकर की आत्महत्या

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी अनुसार
राजस्थान राज्य भरतपुर (रूदावल)।
जिले के रूदावल थाना क्षेत्र स्थित माडापुरा गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक दर्दनाक घटनाएं आई सामने

सोमवार देर रात एक दम्पति ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।

मृतक दम्पति अपने पीछे एक से आठ साल तक के पाँच छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेन्द्र (36) और उसकी पत्नी रीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

इसी के चलते दोनों ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के वक्त उनके पांचों बच्चे घर में ही मौजूद थे।

जब माता-पिता की हालत बिगड़ने लगी और वे उल्टियां करने लगे, तो बच्चे घबरा गए और जोर-जोर से रोने लगे।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और देखा कि दोनों अचेत अवस्था में पड़े हैं। तत्काल दोनों को रूदावल के राजकीय अस्पताल ले जाया गया,

जहां से गंभीर हालत में उन्हें भरतपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों के पांच छोटे बच्चे—मोनू (1 वर्ष), गोलू (3 वर्ष), गुड़िया (4 वर्ष), कीर्ति (6 वर्ष) और शिवन्या (8 वर्ष)—अब अनाथ हो गए हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है।

यह हृदयविदारक घटना पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button