Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जमथान पंचायत की स्कूलों में शौचालय को तोड़कर अवैध आवास का किया निर्माण, सरपंच ने जताई आपत्ति

जिला भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जमथान पंचायत की स्कूलों में शौचालय को तोड़कर अवैध आवास का किया निर्माण, सरपंच ने जताई आपत्ति

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की सच्ची खबरें)

छत्तीसगढ़ राज्य जिला एमसीबी विकासखंड भरतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथान में स्थित शासकीय स्कूल परिसर में बनाए गए शौचालय को तोड़कर एक हितग्राही द्वारा अवैध रूप से निजी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

इस कार्य पर सरपंच द्वारा मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई गई और समझाइश दी गई कि बिना अनुमति शासकीय संपत्ति को तोड़ना कानूनन अपराध है।

सरपंच ने संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट किया कि शौचालय शासन की योजना के अंतर्गत निर्मित किया गया था और उसकी तोड़फोड़ करना किसी भी रूप से मान्य नहीं है।

बावजूद इसके, संबंधित हितग्राही ने शौचालय ढहा दिया और निर्माण कार्य चालू कर दिया।

भूमि की स्थिति को लेकर उठे सवाल:
इस मामले में यह भी सामने आया कि जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है,

वह पहले शासकीय भूमि थी, किंतु अब पट्टे की जमीन के रूप में दर्ज दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि तहसील स्तर पर नक्शा-खसरा में हेरफेर कर शासकीय भूमि को निजी भूमि दर्शाया गया है जबकि सच्चाई यह है कि अवासीय निर्माण अभी भी शासकीय भूमि पर किया जा रहा है।

जांच की मांग:
स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सरपंच की ओर से मांग की गई है कि तत्काल भूमि की जांच कर सत्यता स्पष्ट की जाए। यदि यह निर्माण शासकीय भूमि पर हुआ है, तो संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

स्थानीय जनों की प्रतिक्रिया:
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में प्रशासन को सख्त रुख अपनाना चाहिए

ताकि भविष्य में कोई भी शासकीय संपत्ति का दुरुपयोग न कर सके। साथ ही, तहसील कार्यालय में बैठे कर्मचारियों द्वारा नक्शा-खसरा में की गई गड़बड़ी की भी जांच आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button