भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने नितियो की दी जानकारी
कटनी जिला मध्य प्रदेश

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने नितियो की दी जानकारी
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज स्थापना दिवस विभिन्न वार्डों मे जाकर मनाया भाजपा की नितियो व योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा पार्टी से जुडने के लिए प्रेरित किया।
विजयराघवगढ़ पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा ने प्रातः सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एकत्र कर स्थापना दिवस की जानकारी देते हुए उन्हे जन जन तक पहुचने व जागरूक करने के लिए हरी झंडी दी।
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र के मार्गदर्शन पर मनीष देव मिश्रा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक कर स्थापना दिवस मनाने के लिए गाव गाव एवं नगर के सभी वार्डो तक पहुच कर लोगों के बीच खुशी जाहिर करते हुए
भाजपा की नितियो की जानकारी देने का आग्रह किया मनीष देव मिश्रा खुद भी अनेको वार्ड वासियों तक पहुचे और मिल जुलकर स्थापना दिवस की खुशी जाहिर की तथा भाजपा पार्टी की योजनाओं तथा पार्टी के लिए समर्पित प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सांसद विधायक द्वारा छेत्र मे किए जा रहे कार्यो व विकासो का पोथन्ना खोला।
जिस पर सभी उपस्थित जनो ने तालियो के साथ सभी का अभिवादन कर धन्यवाद दिया।
इस दौरान मनीष देव मिश्रा हरिओम वर्मन बृम्हमूर्ती तिवारी सोनू शर्मा गोलू मिश्रा आदी उपस्थित देखेगे।