जिला पुलिस अधीक्षक होली मिलन समारोह कार्यक्रम में 200 पुलिसकर्मियों संग थिरकते हुए नजर आए
कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला पुलिस अधीक्षक होली मिलन समारोह कार्यक्रम में 200 पुलिसकर्मियों संग थिरकते हुए नजर आए
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
( दिनांक 16.03.2025)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में पुलिस होली मिलन समारोह : कटनी में 200 पुलिसकर्मियों संग थिरके पुलिस अधीक्षक कटनी ,
कटनी जिले में पुलिस का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया ने 200 पुलिसकर्मियों के साथ थिरके, और कहा कि होली जैसा उत्साह जवानों में 365 दिन बरकरार रहे।
होली के एक-दो दिन बाद मध्यप्रदेश के सभी जिलों में पुलिस जवानों द्वारा होली खेली जाती है।
होली के दिन सुरक्षा-व्यवस्था संभालने के कारण पुलिस जवान वर्षों से एक-दो दिन बाद ही होली खेलते हैं।
रविवार को आज कटनी के झिंझरी पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन सहित 200 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों ने एक साथ होली की गीतों पर झूमे।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने स्प्रे से अधिकारियों और जवानों पर रंग डालकर होली की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन ने कहा कि आज जिस जोश, ऊर्जा, उमंग और उत्साह के साथक होली खेल रहे हैं, उसी तरह आप सभी जवानों का जोश, जज्बा, उमंग और उत्साह 365 दिन बरकरार रहना चाहिए। तभी अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसी रहेगी।
पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है और ऐसा समाज में प्रतीत भी होना चाहिए।
पुलिसकर्मियों या पुलिस अधिकारियों के पास आने से किसी को हिचक नहीं होनी चाहिए, ऐसा हम सभी अपने कार्यों और वचनों ने ऐसा व्यवहार करना चाहिए।
एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर दी शुभकामनाएं
रंगोत्सव के अवसर पर होली मिलन समारोह प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मनाया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकानाएं दी गई। साथ ही पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं शहरवासियों को भी होली की बधाई दी
तथा गन व सिलेंडर से गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प बरसाकर खुशी जाहिर की।