मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने (भगोरिया-उत्सव) में जनजातीय समाज कल्याण को लेकर की (कई-घोषणाएं) एवं दूध उत्पादन का वादा
झाबुआ जिला मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने (भगोरिया-उत्सव) में जनजातीय समाज कल्याण को लेकर की (कई-घोषणाएं) एवं दूध उत्पादन का वादा
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने झाबुआ की पवन धरा पर आयोजित लोक संस्कृति के प्रतीक ‘भील महासम्मेलन एवं भगोरिया उत्सव
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश झाबुआ में भगोरिया’-आनंद है, उल्लास है, उत्साह है, रंग है, जीवन है….
आज जनजातीय संस्कृति से सराबोर झाबुआ की धरा पर आयोजित लोक संस्कृति के प्रतीक ‘भील महासम्मेलन एवं भगोरिया उत्सव’ में सहभागिता कर हृदय उल्लास और आनंद से भर गया।

ढोल की गमक, मादल का आनंद, टिमकी व घुंघरुओं की ध्वनियां और बांसुरी की स्वर लहरियों के मध्य निश्छल जनजातीय संस्कृति और आधुनिकता का संगम और जीवंत उत्सव है भगोरिया।
ये उत्साह, आनंद और उमंग ही तो हमारी संस्कृति के विविध रंग है।
आज रंगोत्सव से पूर्व ‘भगोरिया पर्व’ में जनजातीय भाई-बहनों के प्रेम के रंग में रंगकर अभिभूत हूं।
जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित और कार्यरत है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ की धरा पर लोक संस्कृति के प्रतीक ‘भील महासम्मेलन एवं भगोरिया उत्सव किए गए सम्मानित
प्रदेश सरकार भगोरिया उत्सव को राजकीय उत्सव के रूप में मना रही है।
जनजातीय समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

आज इस उत्सव में शामिल सभी कलाकारों की प्रत्येक टीम को ₹5000 का पुरस्कार दिया जाएगा…
मैं यहां एक अस्पताल बनाने की घोषणा भी करता हूं।
इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए 10 या अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जाएगा और दूध पर ₹5 प्रति लीटर का बोनस मिलेगा :




