जिला कलेक्टर ने टास्क फोर्स समिति की बैठक में अवैध उत्खनन गतिविधियों को सख्ती से रोकने का किया आदेश जारी
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने टास्क फोर्स समिति की बैठक में अवैध उत्खनन गतिविधियों को सख्ती से रोकने का किया आदेश जारी
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना 6 मार्च 2025/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरूवार को सम्पन्न खनिजों की टास्क फोर्स कमेटी की सम्पन्न बैठक में यह निर्देश दिये गये।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, उपवन मंडला अधिकारी श्री लाल सुधाकर सिंह, जिला खनिज अधिकारी श्री एचपी सिंह, आरटीओ श्री संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि जिले में स्वीकृत खदानों के अतिरिक्त कही भी खनिज या गौण खनिज का अवैध रूप से उत्खनन, परिवहन होता है तो पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर सख्ती से रोक लगाये। कलेक्टर ने कहा कि वन क्षेत्र से लगी हुई
खदानों की जानकारी वन विभाग से प्राप्त करें और इनमें संयुक्त निगरानी बनाये रखे। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज उत्खनन की जाँच के लिए
खनिज अधिकारी या राजस्व की टीम जब भी क्षेत्र में जाये तो पुलिस बल को अवश्य साथ लेकर जायें।