मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2024-25 की तृतीय किश्त का कल किया जाएगा वितरण
सतना जिला मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2024-25 की तृतीय किश्त का कल किया जाएगा वितरण
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना 9 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष भर में कुल 6 हजार रूपये तीन समान किश्तो में किसानों को प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष 2024-25 की तृतीय किश्त का वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी को सोनकच्छ जिला देवास से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, समस्त तहसीलदारों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है
जिला, ब्लाक स्तर पर प्रोजेक्टर, बडी स्क्रीन, के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए।
जिले की ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए।
जिला स्तर/ब्लाक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक, सांसद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
जिले के समस्त हितग्राही वेबकास्ट लिंक के माध्यम से जुडकर कार्यक्रम को देख एवं सुन सकेगे। कार्यक्रम की लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents है




