Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक ‘हम होंगे कामयाब’ चलाया जागरूकता अभियान

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक ‘हम होंगे कामयाब’ चलाया जागरूकता अभियान

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला सतना में संचालन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत 28 नवंबर 2024 को महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या विद्यालय सतना में महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रियंका पाठक द्वारा बालिकाओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक उत्पीड़न निषेध अधिनियम( विशाखा गाइडलाइन) के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराने हेतु SHE BOX के बारे में समझाइस दी गई।

बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बच्चों के विरुद्ध लैंगिक उत्पीड़न निषेध अधिनियम , पीसीपीएनडीटी अधिनियम के बारे में बताया गया।

महिला बाल विकास सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी द्वारा सशक्त वाहिनी अभियान अंतर्गत निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

विद्यालय के प्राचार्य एस.एस. सेंगर द्वारा बालिकाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम के बारे में समझाइस दी गई।

विद्यालय के व्याख्याता श्री शैलेंद्र त्रिपाठी तथा श्री भानु प्रताप सिंह एवं श्रीमती शकुंतला मैडम उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button