Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव जी ने कहा दुग्ध उत्पादक किसानों को दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से मिलेगा बोनस

सतना जिला मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव जी ने कहा दुग्ध उत्पादक किसानों को दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से मिलेगा बोनस

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खण्ड-खण्ड किये गये भारत को अखण्ड भारत बनाया

सरदार पटेल के किसान कल्याण की भावना का ही मूर्त रूप है

अमूल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादक किसानों को दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से मिलेगा बोनस

मध्य प्रदेश जिला सतना में 27 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सतना में सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य समारोह में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेज पूरे देश में शासन नहीं करते थे।

अंग्रेजों के साथ देश के बडे विभाग पर देशी राजाओं का शासन था।

देश को आजाद करते समय अंग्रेजों ने इसे खण्ड-खण्ड करने का प्रयास किया।

इस प्रयास को विफल करके सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखण्ड भारत का निर्माण किया।

रियासतों का एकीकरण सरदार पटेल की प्रतिभा, साहस और कौशल का बहुत बडा उदाहरण है।

सरदार पटेल ने ही सोमनाथ मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिरों को जीर्णोद्धार कराया।

सरदार पटेल ने अपने कार्यों से देश की सनातनी परंपरा को गौरवान्वित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने गरीबों और किसानों के लिए जीवन भर कार्य किया।

सरदार पटेल के किसानों के कल्याण के सपने के रूप में गुजरात में दुग्ध उत्पादक संघ अमूल का गठन और विकास हुआ।

इसने पूरे देश में श्वेत क्रांति ला दी। अमूल किसानों के सहयोग और सहकार से बना संगठन है।

अमूल दुग्ध उत्पादक किसानों को अच्छी गुणवत्ता का पशु आहार, दुधारी पशुओं को बीमा सुरक्षा का लाभ तथा दीवाली पर किसानों को लाखों का बोनस देता है।

मध्यप्रदेश में भी दुग्ध उत्पादक किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध संग्रहण के लिए बोनस दिया जायेगा।

यह मध्यप्रदेश के किसानों के लिए सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के साथ मिलकर दीवाली तथा गोवर्धन पूजा मनायेंगी।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्री राम मुस्कुरा रहे हैं।

हम सब हर्षोल्लास से दीवाली मनाकर अपना जीवन खुशियों से भरेंगे।

उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण तथा बनारस में बाबा विश्वनाथ लोक का निर्माण हुआ है। उसी तरह चित्रकूट में श्रीराम लोक का निर्माण किया जायेगा।

इसके लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण गठित करके प्रयास शुरू कर दिये गये हैं।

मैहर में मां शारदा लोक का निर्माण किया जायेगा। अयोध्या की तरह मथुरा भी जगमग होगा।

मुख्यमंत्री ने सतना में नगर निगम के सहयोग से लाईब्रेरी के संचालन, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर तथा छात्रावास बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

हमने साइबर तहसील व्यवस्था लागू कर दी है।

अब किसानों को जमीन के नक्शे, खसरे और। नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

आधुनिक संचार सुविधा के माध्यम से उन्हें घर बैठे इसकी सुविधा मिलेगी।

समारोह में पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सतना और मैहर जिले के नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन ने ग्रामीण स्तर से लेकर जिला स्तर तक अपने संगठन का बहुत अच्छा विस्तार किया है।

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सरदार पटेल जैसी महान विभूति ने देश के निर्माण और एकात्म मानववाद की भूमिका में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री जी ने सरदार पटेल के आदर्शो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केवडिया गुजरात में विश्व का सबसे बडी प्रतिमा स्टेचू ऑफ यूनिटी देश में स्थापित की।

समारोह में सांसद श्री Ganesh Singh ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनके प्रयासों से ही स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण होकर आधुनिक भारत का निर्माण हुआ।

सांसद ने कहा कि सतना में मेडीकल कॉलेज के साथ 400 बिस्तर के अस्पताल की आवश्यकता है।

बेटियों के लिए नये महाविद्यालय की भी लम्बे समय से मांग है।

समारोह में पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।

समारोह में विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक चित्रकूट श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल

उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह, पूर्व सांसद तथा पिछडा आयोग वर्ग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व विधायक श्रीमती ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक श्री शंकरलाल तिवारी, जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामनिरंजन सिंह

जिला पंचायत सदस्य श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, श्री गेंदलाल भाई, डॉ. दुर्योधन सिंह, पूर्व महापौर श्री राजाराम त्रिपाठी, पूर्व स्पीकर श्री सुधीर सिंह तोमर, श्री अनिल जायसवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट की स्मारिका एकता का भी विमोचन किया।

Related Articles

Back to top button