*ग्राम कुम्हारी में पहले जनता बडें उत्साहित होकर लगवाया वैक्सीन का इंजेक्शन,फिर सरपंच सचिव पर भड़क कर कैसे कैसे शब्दों का किया प्रयोग आप स्वयं देखें*
तहसील अमरपाटन जिला सतना मध्य प्रदेश

*ग्राम पंचायत कुम्हारी में बड़े ही उत्साहित के साथ कई गांव की जनता वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाकर भारत सरकार की प्रशंसा एवं सड़क को लेकर सरपंच सचिव की निंदा*
💥जनता की आवाज💥
(राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ – हलचल आज की)
*अमरपाटन :-* सतना जिला के जनपद पंचायत अमरपाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी में कोविड-19 वैक्सीनेशन का किया गया आयोजन बढ़-चढ़कर जनता ने किया योगदान।

कुम्हारी ग्राम पंचायत भवन में कोविड-19 वैक्सीनेशन का किया गया था आयोजन जिसमें कई गांव के लोगों सहित आसपास गांव जैसे गोरा देवरी नौगवांं के लोगों ने भी हिस्सेदारी ली और बढ़ चढ़कर कोरोनावायरस के टीके की डोज ली। बीते महीने 21 जून को वैक्सीनेशन का पहला आयोजन किया गया था जिसमें अमरपाटन एसडीएम के के पांडे स्वयं ग्राम पंचायत कुमारी पहुंचकर मौके का जायजा लिया साथ ही कुम्हारी मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत भवन को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने सरपंच एवं सचिव को तुरंत ही सड़क के निर्माण के निर्देश दिए थे।

लेकिन ना जाने किस कारणवश सरपंच और सचिव ने एसडीएम महोदय के आदेशों की अवहेलना की और अभी तक सड़क का कार्य निर्माण शुरू भी नहीं किया गया। आज कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान जब जनता इकट्ठा हुई और बरसात के कारण पूरे रास्ते पर कीचड़ एवं पानी का भरा हुआ सैलाब देखा तो जनता ने रोड की जर्जर स्थिति पर खूब आलोचना की। और आसपास गांव की आई हुई जनता ने कहा कि ऐसे हैं सरपंच सचिव जो ग्राम पंचायत की जाने वाली सड़क का भी निर्माण नहीं किया फिर कुछ लोगों ने यह भी कह क्या करें भैया या एसडीएम का भी आदेश जारी हुआ है फिर भी यहां के सरपंच सचिव अभी तक रोड का निर्माण नहीं कर पाए ऐसा निंदा करते हुए जनता वैक्सीन का इंजेक्शन लगा कर चली गई
इसी रोड से जुड़े हुए कुछ बस्तियां और घर भी हैं जो इस कीचड़ भरे सड़क से गुजरने को बेबस हैं उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद निर्माण कार्य होने में विलंब हो रहा है। क्या उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना इसी प्रकार की जाएगी यदि नहीं तो ग्राम पंचायत कुम्हारी में निर्माण के आदेश मिले हुए इस सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू क्यों नहीं किया गया।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि अमरपाटन एसडीएम के के पांडे के द्वारा दिया गया आदेशों का पालन नहीं किया गया खुलेआम उल्लंघन किया गया
फिर जनपद पंचायत सीईओ अमरपाटन को भी एसडीएम के द्वारा सूचना दी गई थी लेकिन उनके भी आदेशों की धज्जियां उड़ाई गई सोचिए
(सतना जिला से क्राइम ब्यूरो चीफ मुरलीधर द्विवेदी की रिपोर्ट)




