*जिला कलेक्टर ने किया मैहर क्षेत्र के अमृत सरोवर तथा गौशालाओं का किया निरीक्षण*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर ने किया मैहर क्षेत्र के अमृत सरोवर तथा गौशालाओं का किया निरीक्षण*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 19 अप्रैल 2023/बुधवार को कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा मैहर क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोरवारा और घुनवारा में अमृत सरोवर तालाब तथा गौशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घुनवारा के डग प्वाइन्ट तथा ग्राम बेरमा से कुदरा तक जाने वाली सडक का भी निरीक्षण किया। सीईओ जनपद प्रीतपाल सिंह ने बताया कि रिज टू बैली कान्सेप्ट पर घुनवारा में 5 तालाब बनाये जा रहे हैं। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत निर्मित हो रही बेरमा से कुदरा तक सडक मार्ग का निरीक्षण किया और गुणवत्ता सुधारनेे के निर्देश दिये।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास पहुंचे। कलेक्टर ने बालिका छात्रावास मैहर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी।

उन्होंने छात्राओं से परीक्षा और उनके कैरियर निर्माण से संबंधित सवाल किए। कलेक्टर ने छात्राओं को उनके भविष्य निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन दिये। छात्रावास का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर अनुराग वर्मा और सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाडे ने छात्राओं के साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, मैहर जनपद पंचायत सीईओ प्रतिपाल बागरी भी मौजूद रहे।




