Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा दीपावली पर स्‍थानीय सामग्रियों की खरीदारी में दिखा वोकल फॉर लोकल संदेश

जबलपुर जिला‌ मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा दीपावली पर स्‍थानीय सामग्रियों की खरीदारी में दिखा वोकल फॉर लोकल संदेश

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर के अंतर्गत बरेला निवासी श्री संजय चक्रवर्ती छ: वर्षों से दीपावली पर मिट्टी की मूर्ति व मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते हैं। साथ ही दीया भी बनाकर बेचते हैं।

इसी प्रकार पनागर निवासी संध्‍या चक्रवर्ती ने भी लगभग नौ वर्षों से मिट्टी के दीये, बर्तन व मूर्तियां बनाकर अपनी अजीविका चलाते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍थानीय सामग्रियों के उपयोग को प्रोत्‍साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के दिये संदेश के तारतम्‍य में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासी स्‍थानीय सामग्रियों के उपयोग के लिए प्रेरित करें।

साज-सज्‍जा व दीया बाती आदि बनाने वाले लोगों को प्रोत्‍साहित करें ताकि उनकी आजीविका को गति मिले।

श्री संजय चक्रवर्ती व संध्‍या चक्रवर्ती ने कहा कि मिट्टी के बर्तन, दीये व मूर्ति बनाना उनका मुख्‍य व्‍यवसाय हैं

जब से वोकल फॉर लोकल का संदेश जन मानस में आया है तब से स्‍थानीय वस्‍तुओं के उपयोग के रूझान बढ़ा है

इससे उनकी आजीविका भी बेहतर तरीके से चल रही है।

Related Articles

Back to top button