Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

तहसील हटा में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

तहसील हटा जिला दमोह मध्य प्रदेश

तहसील हटा में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

(पढिए जिला दमोह ब्यूरो चीफ गजेन्द्र साहू की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला दमोह तहसील हटा में 11 एमपी बटालियन एनसीसी सागर के कर्नल अरुण बल्हारा के निर्देशानुसार आज शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय सी एम राइज हटा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा वर्ल्ड मेरीटाइम डे के उपलक्ष्य में एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर सत्येंद्र सिंह राजपूतफर्स्ट ऑफिसर प्रेम नारायण खेमरिया के मार्गदर्शन में एक सेमिनार का आयोजन किया । कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारियों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए ।

सेमिनार के उपरांत विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक रैली का आयोजन किया ।

कैडेट्स द्वारा स्वच्छता के नारे लगाते हुए रैली का आयोजन किया,साथ ही विद्यालय परिसर , एवं सड़कों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

एनसीसी कैडेट्स के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है, एवं स्वच्छता का संदेश देना है।

कैडेट्स के द्वारा आम लोगों को भी स्वच्छता का महत्व बताते हुए ,सभी जल संसाधनों जैसे नदी तालाब इत्यादि को स्वच्छ रखने का भी संकल्प लिया गया।

ज्ञात हो की 11 एमपी बटालियन एनसीसी सागर के द्वारा अलग-अलग विद्यालय एवं महाविद्यालय में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग जन जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे है।

इन्हीं कार्यक्रमों के तारतम्य मैं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सी एम राइज हटा में आज एनसीसी कैडेट्स द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल के प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह राजपूत द्वारा भी एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर तीन सु श्री श्रद्धा अग्रवाल मनीष चौरसिया सत्येंद्र सिंह परिहार श्रीमति ऋचा चौबे सीमा तिवारी यशोदा राय रेखा असाटी ए एन स्वर्णकार बिमल तिवारी अजीत रैकवार आदि अन्य शिक्षक गण भी शामिल हुए और अपने विचार एनसीसी कैडेट्स के सामने रखे।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा l

Related Articles

Back to top button